Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

Indore Crime News: इस्लाम अपनाने के लिए पत्नी को ‘प्रताड़ित’ करने के आरोप में पति गिरफ्तार

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के खजराना थाना क्षेत्र में विवाहित हिन्दू महिला ने मुस्लिम पति के खिलाफ धर्म परिवर्तन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। कथित तौर पर खजराना के रुबाब शाह ने महिला से साल 2015 में निकाह किया था। इसके बाद महिला का नाम परिवर्तन कर दिया गया। इस बीच […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Nov 19, 2022 14:02

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के खजराना थाना क्षेत्र में विवाहित हिन्दू महिला ने मुस्लिम पति के खिलाफ धर्म परिवर्तन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। कथित तौर पर खजराना के रुबाब शाह ने महिला से साल 2015 में निकाह किया था। इसके बाद महिला का नाम परिवर्तन कर दिया गया। इस बीच महिला को एक बेटी भी हो गई थी।

शादी के बाद से प्रताड़ना शुरू

पुलिस के मुताबिक महिला को रुबाब शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहा था। उसकी यह हरकत दिन प्रतिदिन बढ़ती गई। जब महिला ने रुबाब का मोबाइल देखा तो उसके अन्य लड़कियों से भी सम्बन्ध निकले थे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे मारना शुरू कर दिया। युवक रोजाना मारपीट कर गालीगलौच करने लगा था।

---विज्ञापन---

इंटर्नशिप के दौरान हुई थी दोस्ती

महिला ने खजराना थाने में मामले की शिकायत की जिसके बाद रुबाब शेख पर धर्म परिवर्तन सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रुबाब शेख होमियोपैथिक की पढ़ाई कर रहा है। राउ क्षेत्र में इंटर्नशिप के दौरान महिला की रुबाब शेख से दोस्ती हुई थी।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 19, 2022 01:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.