Electric Double Decker Bus on Indore: मध्य प्रदेश की शान कहे जाने वाले इंदौर के लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक बड़ी सौगात की गई। दरअसल, शहर में प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) द्वारा शुरू किया गया है। अलगे एक महीने तक इस बस का ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद फैसला होगा कि शहर के किन रूट पर इन बसों का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी है।
सड़क पर निकली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस
इतना नहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्रायल के पहले दिन ही इस इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस में सफर किया। इस दौरान उनके साथ शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और बाकी के अधिकारी मौजूद रहे। बीते शाम AICTSL कैम्पस में इन बसों को दुल्हन की तरह सजाया गया और फिर ट्रायल के लिए सड़क पर निकला गया। इस दौरान शहर के लोगों ने मोबाइल से फोटो वीडियो लेना शुरू कर दिया। पहले दिन बस रवाना होने से पहले मंत्री विजयवर्गीय ने स्टेरिंग की पूजा की। इसके बाद महापौर भार्गव के साथ बस में सवार हो गए।
यह भी पढ़ें:शिवराज चौहान को पीएम मोदी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बड़े प्रोजेक्ट की करेंगे मॉनिटरिंग
इंदौर शहर को दी बड़ी सौगात
इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह इंदौर शहर की बड़ी सौगात है। इस शहर में किसी समय टेम्पो चलते थे, फिर नगर सेवा आई और यहां सिटी वैन चलने लगी। इसके बाद में सिटी बस आई और अब इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस आ गई। राज्य सरकार ने मास पब्लिक ट्रांसपोर्ट आयतें पर विचार करते हुए डबल डेकर बस मंगवाई है। अभी इसका ट्रायल किया जा रहा है, बस में तमाम लोग बैठे है ट्रायल रन के बाद सभी मिलकर तय करेंगे कि यह शहर के लिए सही है या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि यह ठीक रही तो 4 बस और मंगवाएंगे, उसमें एक पिंकी बस रहेगी, जो सिर्फ महिलाओं को लिए रहेगी।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
6 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
21 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines