Live Updates
LIVE Indore Couple Case Updates: हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं और लोग
LIVE Indore Couple Case Updates: मेघायल DIG ने संकेत दिए हैं कि हत्याकांड में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। मेघालय पुलिस आज शाम 5 बजे पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। केस से जुड़े सभी सवालों के जवाब मीडियो को दिए जाएंगे। मेघालय के ईस्टर्न रेंज के DIG डेविस एनआर मारक कहते हैं कि सोहरा थाने में स्कूटी किराए पर देने वालों के बयान दर्ज किए हैं।
LIVE Indore Couple Case Updates: राज कुशवाहा की बहन का नया बयान
LIVE Indore Couple Case Updates: राज कुशवाहा की बहन का नया बयान सामने आया है। राज कुशवाहा की बहन ने कहा कि सोनम राज के बीच प्रेम संबंध नहीं थे। अगर होते तो वह मुझे जरूर बताता। मेरे भाई को फंसाया गया है, वह हत्या जैसा कोई काम नहीं कर सकता।
LIVE Indore Couple Case Updates: राज कुशवाहा की मां का नया बयान
LIVE Indore Couple Case Updates: राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की मां चुन्नीबाई का एक और बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राजा ने सोनम ने अपनी मर्जी से शादी की थी। राज सोनम से छोटा है। राज और राजा एक दूसरे को जानते तक नहीं थे। राजा का मारकर राज को क्या मिलेगा? वह ऐसा कुछ कर ही नहीं सकता।
LIVE Indore Couple Case Updates: इंदौर में होटल में शिलांग पुलिस का सर्च ऑपरेशन
LIVE Indore Couple Case Updates: शिलांग पुलिस का दावा है कि राजा की हत्या करने के बाद सोनम गुवाहाटी होते हुए इंदौर पहुंची थी। यहां देवास नाके के पास एक होटल में उसने रात बिताई थी। सोनम से मिलने के लिए होटल में 26 मई की रात को 2 बजे के करीब विशाल और अंजली नाम से 2 लोग आए थे, जो करीब 3-4 घंटे रुके थे। होटल के कर्मचारी ने इस बारे में बताया कि विशाल-अंजली ने आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर एंट्री गेट पर दर्ज कराए थे, वे बंद आ रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच के अफसरों ने शिलांग पुलिस को होटल जाने की बात से इनकार किया है।
LIVE Indore Couple Case Updates: पांचों आरोपी CCTV की निगरानी में
LIVE Indore Couple Case Updates: शिलांग पुलिस ने पांचों आरोपियों को सदन थाने में रखा है और थाने के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पांचों आरोपियों को CCTV की निगरानी में रखा गया है, क्योंकि पुलिस को शक है कि कहीं पांचों कोई कदम न उठा लें। पांचों आरोपियों से SIT पूछताछ कर रही है।
LIVE Indore Couple Case Updates: राज और सोनम ने हवाला से लाखों कमाए
LIVE Indore Couple Case Updates: शिलांग पुलिस को जांच में पता चला है कि सोनम और राज हवाला कारोबार से जुड़े हुए थे और दोनों ने हवाला से लाखों कमाए थे। सोनम और राज ने मिलकर 8 महीने में लाखों रुपये कमाए थे। इसी वजह से दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। सख्ती से पूछताछ करने पर सोनम ने अपनी मौसी के बेटे जितेंद्र रघुवंशी का नाम लिया, जिसके खाते से वह हवाला का लेन-देन कर रही थी। देवास की ढांचा भवन कॉलोनी निवासी जितेंद्र के पिता नहीं हैं। सोनम ने जितेंद्र के नाम पर ही 3 सेविंग और 1 करंट अकाउंट बैंक में खुलवाया हुआ था। चारों खातों में सोनम का मोबाइल नंबर ही रजिस्टर्ड था और वह खुद UPI से लेन-देन करती थी। राज के नाम से बने पेटीएम अकाउंट को भी सोनम खुद ऑपरेट करती थी।
LIVE Indore Couple Case Updates: मर्डर को लेकर शिलांग पुलिस के 3 दावे
LIVE Indore Couple Case Updates: शिलांग SP विवेक स्येम ने आरोपियों के कबूलनामे के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि तीनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने कबूल लिया है कि वे सोनम-राजा के पीछे-पीछे गुवाहाटी गए थे और वहां से शिलांग पहुंचे। 22 मई को राजा को सेल्फी के बहाने खाई में धक्का देकर मारने का प्लान था, लेकिन बारिश के कारण यह प्लान पूरा नहीं हो सका। इसलिए 23 मई को वारदात अंजाम दी गई।
LIVE Indore Couple Case Updates: पुलिस ने बरामद किया सोनम का बैग
LIVE Indore Couple Case Updates: पति राजा का मर्डर करने से पहले सोनम ने अपना मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी उतारकर सूटकेस में रख दिए थे। इस सूटकेस को लेकर सोनम राजा के साथ होटल में आई थी, लेकिन रूम खाली नहीं था, इसलिए दोनों उस होटल से निकल गए, लेकिन सोनम ने अपना बैग उसी होटल में छोड़ दिया था। इस बैग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसी बैग में सोनम का मंगलसूत्र मिला है।
LIVE Indore Couple Case Updates: हत्याकांड के बाद कैसे फरार हुए आरोपी?
LIVE Indore Couple Case Updates: शिलाग पुलिस की जांच के अनुसार, राजा की हत्या करने के बाद चारों आरोपी चेरापूंजी के एक इलाके में 3 स्कूटी से पहुंचे। यहां चारों में बातचीत हुई और फिर सोनम गुवाहाटी से ट्रेन पकड़ कर इंदौर चली गई। शिलांग से एक टैक्सी हायर करके सोनम गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पहुंची। शिलांग पुलिस अब उस टैक्सी वाले को तलाश रही है। सोनम की शिलांग से वापसी की टिकट किस ने करवाई और वह ट्रेन में किसके फोन का इस्तेमाल कर रही थी, राज कुशवाहा से पूछताछ में यह पता लगाना है।
LIVE Indore Couple Case Updates: सोनम और राजा के मोबाइल फोन कहां?
LIVE Indore Couple Case Updates: शिलांग पुलिस को जांच में पता चला है कि सोनम और राजा के पास मोबाइल फोन गायब हैं। सोनम ने हत्याकांड के बाद अपने 2 फोन और राजा का फोन ठिकाने लगाया है। शिलांग पुलिस को सोनम के दोनों फोन और राजा के एक फोन को बरामद करना है। पुलिस को शक है कि सोनम ने इंटरनेट पर हत्याकांड से पहले मर्डर स्पॉट और उस जगह के बारे में काफी सर्च की, जहां राजा को ले जाया गया और फिर उसकी हत्या करवाई गई। सोनम ने राजा की लाश को खुद खाई में फेंकने में तीनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की मदद की। सोनम ने कबूल किया है कि वह हत्याकांड में शामिल थी।
LIVE Indore Couple Case Updates: पांचों आरोपियों से मेघालय SIT करेगी पूछताछ
LIVE Indore Couple Case Updates: राजा रघुवंशी मर्डर केस के पांचों आरोपियों का 8 दिन का रिमांड आज से शुरू हो रहा है। मेघालय पुलिस विभाग की SIT और शिलांग पुलिस पांचों आरोपियों का आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। पांचों आरोपियों को वारदातस्थल पर ले जाकर क्राइम सीन री-क्रिएट कर सकती है। शिलांग पुलिस के पास पांचों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। अब पुलिस को जितेंद्र रघुवंशी की तलाश है, जिसका नाम सोनम और राज से पूछताछ में सामने आया, जिससे दोनों का हवाला कनेक्शन बताया जा रहा है।
Raja Raghuvanshi Murder Case Updates: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस के मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा हैं। अन्य 3 आरोपी आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी हैं। पांचों आरोपी इस समय मेघालय पुलिस की कस्टडी में हैं और 8 दिन के रिमांड पर हैं। रिमांड की अवधि आज से शुरू हो रही है। मेघालय पुलिस की SIT पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सोनम और राज को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा चुकी है और दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। दोनों एक दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे हैं। वहीं केस में एक और शख्स जितेंद्र रघुवंशी का नाम आया है, जिसके बारे में पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
9 जून को गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी
बता दें कि हत्याकांड के पांचों आरोपियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से दबोचा गया है। 9 जून को सोनम की गिरफ्तारी गाजीपुर से हुई। मेघालय पुलिस ने पांचों आरोपियों को 3 और 7 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया। बुधवार सुबह पांचों आरोपियों को लेकर मेघालय पुलिस की टीमें शिलांग पहुंचीं। मेडिकल कराकर पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 8 दिन के रिमांड पर लिया गया। बता दें कि 11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई थी। 21 मई को हनीमून के लिए राजा-सोनम शिलांग पहुंचे। 23 मई को राजा की हत्या करके शव खाई में फेंका गया । 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ। 23 मई से गायब राजा की पत्नी सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली और हत्याकांड का खुलासा हुआ।
राजा रघवंशी मर्डर केस और पांचों आरोपियों से जुड़े आज के पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines