Bhopal Fire: भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग पर भारतीय वायु सेना और स्थानीय अधिकारियों ने 14 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया। बता दें कि सतपुड़ा भवन में कई सरकारी विभागों के कार्यालय हैं। आग लगने के बाद इमारत को समय रहते खाली करा लिया गया था।
भोपाल के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि आग बुझाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सेना साथ आई। जिला कलेक्टर ने कहा, “आग पर काबू पा लिया गया है। सीआईएसएफ, सेना सहित सभी एजेंसियां आग बुझाने के लिए एक साथ आईं और इस पर काबू पा लिया गया है।”
भारतीय वायु सेना के विमान एएन-52 और एमआई-15 हेलिकॉप्टर सोमवार रात में आग बुझाने के अभियान में शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, आग शाम करीब चार बजे सरकारी भवन की तीसरी मंजिल पर लगी, जहां आदिम जाति कल्याण विभाग का क्षेत्रीय कार्यालय स्थित है। आग तीसरी मंजिल से ऊपरी तीन मंजिलों तक तेजी से फैल गई थी। जैसे ही प्रचंड आग एयर कंडीशनर और कुछ गैस सिलेंडरों के संपर्क में आई, कई विस्फोट हुए।
कई फाइलों के जलकर नष्ट होने की आशंका
सूत्रों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय सहित वहां स्थित सभी कार्यालयों में आग लग गई, जहां फाइलें नष्ट हो गई हैं। एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह को आग के बारे में अवगत कराया था और इसे बुझाने के लिए सहायता मांगी थी।
तीन विभाग चपेट में
दरअसल, सतपुड़ा के जिन मंजिलों में आग लगी है वहां मूलतः तीन विभाग हैं- आदिम जाति कल्याण विभाग, परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग। जानकारी के अनुसार, तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल में से किसी भी विभाग का टेंडर, प्रैक्योरमेंट संबंधित कोई भी कार्य नहीं होता है। मूलतः यहां स्थापना संबंधित विभागीय कार्य होते हैं।
राजनीति भी शुरू
आग लगने की घटना के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकारी फाइलों पर सरकार को घेरा। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी के के मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- आज प्रियंका गांधी जी ने मप्र में किया चुनावी शंखनाद का आगाज। भ्रष्टाचार की फाइलें आग लगवा कर जलाने का अभियान भी शुरू! सतपुड़ा भवन में आग! 15 दिन पूर्व मैंने भोपाल में संपन्न पत्रकार-वार्ता में इस विषयक आशंका जाहिर की थी कि सरकारी दफ्तरों में आग लगने का अभियान शुरू होगा।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
16 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines