CM Shivraj: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लाड़ली बहना योजना के सम्मेलन में शामिल होने सीधी पहुंचे। जहां उन्होंने आवासी पट्टे भी बांटे। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश के हर आवासहीन गरीब व्यक्ति को आवास का पट्टा देकर मालिक बनाएंगे। कोई भी व्यक्ति घर बनाने के लिए जमीन के टुकडे़ से वंचित नहीं रहेगा।
महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर
लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘यह योजना बहनों के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी। योजना में हर पात्र बहन के खाते में प्रत्येक माह 1000 रूपये दिये जायेंगे, जिससे उन्हें अपनी और परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।’
https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1647180693880082434?s=20
जमाने को बदलने आया हूं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अभियान चला कर हजारों एकड़ जमीन माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई है। यह मुक्त कराई गई जमीन गरीब परिवारों को आवास के लिये बांटी जाएगी। गरीबों को गांवों में उपलब्ध शासकीय जमीन के पट्टे दिए जाएंगे। आवश्यकता पड़ी तो जमीन खरीद कर भी पट्टों का वितरण करेंगें। मुख्यमंत्री ने आज सीधी जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोतरा में 142 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पट्टों का वितरण किया।
मैं गरीबों का कल्याण कर जमाने को बदलने आया हूं। हर गरीब को उसका हक मिलेगा। राज्य सरकार का संकल्प है कि ऐसे भूमिहीन गरीब जिनके पास अपना घर बनाने की जमीन नहीं है, सरकार उन्हें जमीन का पट्टा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से उन परिवारों को भी लाभ मिलेगा, जो एक छोटे से घर में संयुक्त रूप से साथ रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार तो बड़ा होता गया लेकिन उनके पास जमीन का टुकड़ा नहीं है। आज का दिन गरीबों के लिए खुशी का दिन है और मैं उनकी खुशियों में शामिल होने आया हूं।
हितग्राहियों के साथ किया भोजन
इस दौरान सीएम शिवराज ने हितग्राहियों के साथ बैठ कर भोजन भी किया। उन्होंने परपंरागत ढंग से बने स्थानीय व्यंजनों का बड़े चाव से स्वाद लिया। बहनों के हाथों से बने स्थानीय व्यंजन कोदो और मेझरी की खीर, रिकमच की सब्जी, कटहल की सब्जी, मऊहरी पूड़ी, महुआ के लड्डू, महुआ तिली मिक्स लाटा, मूनगा के पत्ते की पूड़ी, पराठे और मक्के की रोटी का स्वाद लिया। सीएम ने कहा कि बहनों के हाथ का भोजन कर आत्मा प्रसन्न हो जाती है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines