The Kerala Story: पांच मई को रिलीज हुई The Kerala Story फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में फिल्म के रिलीज से पहले ही इसे टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही थी।
सीएम बोले सच्चाई को उजागर करती फिल्म
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान करते हुए कहा कि ‘आतंकवाद की भयावह सच्चाई को उजागर करती फिल्म ‘The Kerala Story’ मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री की जा रही है। सीएम ने कहा कि यह फिल्म लव जिहाद, धर्मातंरण और आतंकवाद को उजागर करती हैं उसे बाहर लाती है। लड़कियों को कैसे फंसाया जाता है, यह फिल्म में दिखाया गया है।’
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1654728181247606784?s=20
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में पहले ही धर्मातरंण को लेकर कानून बनाया गया है। लेकिन The Kerala Story फिल्म इस सच्चाई को और उजागर करती है, इसलिए इस फिल्म को सभी को देखना चाहिए। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है।’
5 मई को रिलीज हुई है फिल्म
बता दें कि The Kerala Story फिल्म पांच मई को रिलीज हुई है। यह फिल्म आतंकवाद और लव जिहाद जैसे विषयों को लेकर बनाई गई है। खास बात यह है कि फिल्म को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगाई गई थी। लेकिन फिल्म को रिलीज किया गया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines