MP News: मणिपुर हिंसा में मध्य प्रदेश के कई छात्र फंस हुए हैं, जिन्हें शिवराज सरकार ने एयरलिफ्ट कराने की तैयारियां की है। सीएम शिवराज ने मणिपुर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह से फोन पर बात की है। जबकि केंद्रीय नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मणिपुर में फंसे हुए छात्रों से बात करके उनका हालचाल पूछा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जल्द ही सभी छात्रों को वापस लाया जाएगा।
कोलकाता के रास्ते लाया जाएगा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मणिपुर में करीब 30 छात्र मध्य प्रदेश के फंसे हुए हैं, जिनमें से अधिकतर के नंबर मिल गए हैं। हम सभी बच्चों से बातचीत करके उनके संपर्क में हैं, कुछ बच्चों का कहना है कि वह वापस आना चाहते हैं, जबकि कुछ बच्चों ने खुद को सुरक्षित बताया है। ऐसे में जो छात्र आना चाहते हैं, उन्हें मणिपुर से पहले कोलकाता लाया जाएगा। उसके बाद कोलकाता से मध्य प्रदेश आने वाली रूटीन फ्लाइट से भोपाल लाया जाएगा। जहां से वह अपने-अपने घर जा सकेंगे।
इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मणिपुर में फंसे छात्रों से फोन पर बात की है, सिंधिया ने सभी बच्चों को सुरक्षित वापस लाने का भरोसा दिया है। प्रदेश के करीबन 30 छात्र मणिपुर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, ट्रिपल आईटी, एनआईटी और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में फंसे हैं। हालांकि ये सभी लोग सुरक्षित हैं।
फिलहाल प्रदेश सरकार मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच मणिपुर में भी हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। फिलहाल मणिपुर में सेना को तैनात किया गया है। शिवराज सरकार ने जल्द से जल्द सभी छात्रों को वापस लाने की तैयारियां की हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines