Arpit Pandey
Read More
MP News: लाड़ली बहना योजना की राशि 10 जून से महिलाओं के खाते में आनी शुरू होगी। लेकिन इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है। सीएम का कहना है कि नव विवाहितओं के लिए भी लाड़ली बहना योजना का पोर्टल खोला जाएगा।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘नव-विवाहिताओं के लिए लाड़ली बहना योजना का पोर्टल ओपन कर पात्र बहनों का पंजीयन कराया जाएगा। बहन, बेटियों का जीवन आसान बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य से ही लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह और लाड़ली बहना योजना क्रियान्वित की गई। सीएम ने यह बात सागर के केसली जनपद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली जुड़कर कही। इस आयोजन में 240 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधे।
सीएम ने कहा कि ‘विवाह एक संस्कार है, यह आत्माओं का बंधन और जन्म-जन्म का साथ है। उन्होंने कामना की कि नव-विवाहित दंपति प्रेम से रहें, दोनों परिवारों का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाएं, सातों वचन निभाएं और समाज के कल्याण के लिए भी योगदान दें।’
बता दें कि लाड़ली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के साथ-साथ दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जून से योजना की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।