मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के घर शहनाई बजने वाली है। उनके छोटे बेटे की सगाई हो गई है। एक साधारण कार्यक्रम में बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई डॉ. इशिता यादव से हुई है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्वयं इसकी जानकारी दी है। इस कार्यक्रम में केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे। आइए जानते हैं कि डॉ. इशिता यादव कौन हैं, जो यादव परिवार की बहू बनने जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि सगाई का कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया गया था, जिसमें कुछ करीबी लोग ही उपस्थित थे। भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता, दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और सरकार से जुड़े कुछ विशेष लोग ही इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। बताया गया कि यह कार्यक्रम बहुत ही साधारण और पारिवारिक रहा।
कौन हैं डॉ. इशिता यादव?
जानकारी के अनुसार, डॉ. इशिता यादव और डॉ. अभिमन्यु यादव डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं और पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कर रहे हैं। एक ओर जहां अभिमन्यु LNTC मेडिकल कॉलेज में मास्टर्स इन सर्जरी की पढ़ाई कर रहे हैं, वहीं इशिता MBBS करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। इशिता मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सेल्दा गांव की रहने वाली हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा एवं पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीव डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई। इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयाँ दीं। आप सभी का हृदय से आभार एवं अभिवादन।
यह भी पढ़ें : पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 फर्जीवाड़े को लेकर सीएम मोहन यादव सख्त, बोले- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अन्याय
कौन-कौन हुआ शामिल?
इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और विधायक रामेश्वर शर्मा मौजूद थे। इसके अतिरिक्त भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
4 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
5 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
6 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
7 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
10 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
11 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines