TB Patients Allowance In MP: मध्य प्रदेश में टीबी मरीजों को हर महीने मिलने वाला पोषण भत्ता बढ़ा दिया गया है। टीबी मरीजों को अब 500 की बजाय हर माह 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। सरकार ने यह फैसला टीबी मरीजों की बढ़ती संख्या को कंट्रोल करने लिया है।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग टीबी मरीजों की लगातार निगरानी करता है। इसके बावजूद न तो उनकी मौत दर घट रही है और न ही मरीजों की संख्या में कम आ रही। विभगाीय सर्वे में पता चला कि मरीज दवा तो रेगुलर तौर पर ले रहे हैं, लेकिन जरूरत के हिसाब से उन्हें पौष्टिक आहार नहीं मिल पाता। ऐसे में सरकार ने पोषण भत्ता बढ़ाकर 1 हजार करने का फैसला लिया है।
साल टीबी मरीज
2020 2300
2021 2715
2022 2745
2023 2541
2024 1821
मध्य प्रदेश में महिलाओं की बजाय पुरुष ज्यादा प्रभावित हैं। वर्तमान में टीबी के कुल मरीजों में 70 प्रतिशत पुरुष हैं। नर्मदापुरम के इटारसी, सुखतवा और पिपरिया में इनकी संख्या सर्वाधिक है। 31 टीबी मरीजों ने इस साल जान गंवा दी है।
हर साल 6 हजार रुपये ज्यादा
बता दें, नया 1 हजार रुपये टीबी मरीजों का पोषण भत्ता एक नवंबर से लागू किया गया है। एक सरकारी स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह राशि हर 3 महीने में एक साथ पहुंचेगी और 3 हजार रुपये होगी। कुल मिलाकर अब हर मरीज के खाते में साल भर में 6 हजार रुपये ज्यादा आएंगे। इस अभियान के तहत नए मरीजों के साथ-साथ पुराने मरीजों को भी राहत मिलेगी। हालांकि नया लागू भक्ता नवंबर से दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP में संशोधित होंगे सालों पुराने सर्विस रूल, मोहन यादव सरकार देगी कर्मचारियों को यह फायदा
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
4 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
5 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
6 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
7 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
11 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines