CM Mohan Yadav Collector and Commissioner Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में कई निवेश प्रोग्राम भी शुरू किए गए है। इसके साथ ही मोहन यादव सरकार राज्य की कानून व्यवस्था पर खास ध्यान दे रही है। इसी के तहत सीएम मोहन यादव ने बीते दिन मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर और कमिश्नर के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में चाहे विकास का प्रश्न हो, सरकारी कामों को प्राथमिकता के आधार करना हो या फिर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना हो, हर एक काम में स्थिति आदर्श बनी रहनी चाहिए। इसकी पूरी जिम्मेदारी कलेक्टर-एसपी का है।
कलेक्टर्स और एसपी की होगी जिम्मेदारी
सीएम मोहन यादव ने कहा है कि अपने जिले की सभी व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर्स और एसपी जिम्मेदार होंगे। जिस भी जिले से अनियमितताओं की शिकायतें आएंगी, उस जिले के बड़े अधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में जन-कल्याण के नजरिए से जिलों के पुनर्गठन के लिए राज्य सरकार ने आयोग का गठन किया है। इस आयोग में कलेक्टर और जन-प्रतिनिधि जरूरी सुझाव देकर अपना सहयोग देंगे। भविष्य में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दिया जाएगा। इसमें आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने जैसे निर्णय क्रियान्वित किए जाएंगे।
यह भी पढें: MP में वन मंत्री रामनिवास रावत चुनाव हारे, कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने 7 हजार वोट से हराया
दोषी अधिकारियों होगी सख्त कार्यवाही
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में धान, ज्वार-बाजरा और सोयाबीन खरीदी से जुड़े काम व्यवस्थित ढंग से पूरे किए जाने चाहिए। जिन जिलों से अनियमितताओं की शिकायत मिलेगी। वहां दोषी अधिकारियों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा। उपार्जन केंद्रों पर जरुरी सुविधाएं होनी ही चाहिए। इसके अलावा खाद, बीज की समय-सीमा में उपलब्धता और बांटने का किया जाना चाहिए। प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध होने के बावजूद जिन स्थानों से वितरण की अव्यवस्था संबंधित शिकायतें मिलेंगी, वहां दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines