Madhya Pradesh Crime News: (रणधीर परमार, छतरपुर) मध्य प्रदेश के छतरपुर में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ गंभीर शिकायत पुलिस को दी है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी के कई लोगों के साथ संबंध हैं। वह पहले ही कई शादियां कर चुकी हैं। छतरपुर के एसपी ऑफिस में चल रही जनसुनवाई में यह अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें फूलचंद कुशवाहा नाम के शख्स ने आवेदन दिया है कि उसकी पत्नी के कई पति हैं। सभी को किसी न किसी मामले में फंसा चुकी है और अब मेरी बारी है।
महिला ने धोखे में रख 2011 में किया था विवाह
आवेदन में फूलचंद कुशवाहा ने बताया कि विनीता उर्फ बृजेश उर्फ सलमा ने मुझे अपने प्रेम जाल में फंसाकर 2011 में विवाह किया था। विवाह के पश्चात आवेदक को पता चला कि विनीता ब्यूटी पार्लर का काम करती है और उक्त व्यवसाय की आड़ में अनेक असामाजिक तत्वों से उसके संबंध हैं। जिसका विरोध आवेदक द्वारा पूर्व से ही किया जा रहा है। जिसके कारण उसकी पत्नी द्वारा सिविल लाइन थाना छतरपुर में उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आवेदक ने बताया कि पत्नी विनीता उर्फ बृजेश उर्फ सलमा वर्ष 2000 में रामवीर तोमर से विवाह कर चुकी है।
कुशवाहा ने बताया कि रामवीर तोमर की धन संपत्ति हड़पकर वर्ष 2006 में पत्नी ने अपना नाम धर्म परिवर्तन कर सलमा रख लिया। इसके बाद उसने भूरे खान नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया था। बाद में भूरे खान की संपत्ति हड़पने के पश्चात फिर विनीता सिंह बन गई और 2008 में अजय खरया निवासी टीकमगढ़ से पुनः हिंदू बनकर विवाह किया। इसी बीच 2009 में छतरपुर निवासी जगदीश प्रसाद सिंह से शादी कर ली और फिर 2011 में आवेदक से शादी कर ली। अब आवेदक को अपने प्रेमियों से जान से मरवाने और थाने में झूठी रिपोर्ट लिखवाने की धमकी दे रही है।
यह भी पढ़ें:महोबा में भीषण हादसा, दो बाइक टकराने के बाद लगी आग; 4 लोग जिंदा जले
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines