मध्य प्रदेश के भोपाल में बीते सोमवार एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) जितेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बता दें, यह हादसा रोशनपुरा बाणगंगा इलाके के लाल बत्ती चौराहे पर उस वक्त हुआ जब एक स्कूल बस ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर रेड लाइट पर खड़े वाहनों को रौंदते हुए निकल गई। इस घटना में 22 वर्षीय स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जयप्रकाश अस्पताल में जारी है।
जांच में सामने आई ये बातें
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि स्कूल बस बिना फिटनेस सर्टिफिकेट, वैध पंजीकरण और बीमा के ही सड़कों पर दौड़ रही थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बस की कभी जांच नहीं की गई। आरटीओ की इसी लापरवाही को लेकर संभागायुक्त संजीव सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं, बस के चालक और वाहन मालिक के खिलाफ भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों पर गैर-जमानती धाराओं में मुकदमा चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए शोक व्यक्त किया है और पूरे शहर में 13 मई से वाहनों की सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने तत्काल राहत के तौर पर घायलों को सहायता राशि देने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि हादसे के दौरान बस ने पहले एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी और फिर सिग्नल पर खड़ी कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। वहीं, घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने इस हादसे को लापरवाही का नतीजा माना है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में कुल्फी खाने से बिगड़ी 40 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, आइसक्रीम वाला गिरफ्तार
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines