MP माइनिंग कॉन्क्लेव-2024 का शुभारंभ, माइनिंग क्षेत्र में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

Madhya Pradesh Mining Conclave 2024: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में माइनिंग कॉन्क्लेव-2024 आयोजित किया गया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में माइनिंग कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।

Madhya Pradesh Mining Conclave 2024

Madhya Pradesh Mining Conclave 2024

Madhya Pradesh Mining Conclave 2024: मप्र सरकार प्रदेश में सभी तरह के उद्योग, व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है, रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कर भारी उद्योगों से लेकर MSME से जुड़े निवेशकों को मध्य प्रदेश में आमंत्रित करने की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए अब खनन के क्षेत्र में निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज से दो दिनों के लिए “मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024” का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीकी से राज्य की खनिज संपदा का बेहतर इस्तेमाल करने पर मंथन होगा, जिससे खनन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित हो रही दो दिवसीय “मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024” का शुभारंभ मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया।

माइनिंग रेवेन्यू कंट्रीब्यूशन में देश में तीसरे स्थान पर होगा MP

अनुराग जैन ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश खनिज संपदा के क्षेत्र में देश में बड़ा योगदान देने वाला प्रदेश है। अभी इस क्षेत्र में रेवेन्यू कंट्रीब्यूशन में देश में 5वां स्थान है और मुझे विश्वास है कि जल्दी ही मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा, उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में देश भर के निवेशक जुट रहे हैं और इसका लाभ मध्य प्रदेश को जरुर मिलेगा।

उद्योगों के लिए बेस्ट है मध्य प्रदेश- PS राघवेन्द्र सिंह

कॉन्क्लेव में मौजूद प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग राघवेन्द्र सिंह ने प्रदेश में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी निवेशकों को देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में विश्व स्तरीय औद्योगिक इंफ़्रा स्ट्रक्चर है और देश के चार बड़े इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मध्य प्रदेश से होकर गुजरते हैं।

हमारे यहां पानी की पर्याप्त व्यवस्था है, एमपी पावर सरप्लस स्टेट है। हम प्रकृति से जुड़े क्षेत्र में भी बहुत काम करते हैं, सोलर एनर्जी का बहुत अच्छा इस्तेमाल होता है और एमपी में सड़क कनेक्टिविटी से लेकर एयर कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर चर्चा

कॉन्क्लेव के प्रारंभिक सत्र में खनिज संसाधन, निवेश के अवसरों, पेट्रोलियम और हाइड्रोकार्बन क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद तकनीकी-सत्रों में खनन सुरक्षा, स्मार्ट तकनीक, डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के इस्तेमाल पर चर्चाएं होंगी।

ड्रोन तकनीक और खदानों के डिजिटल समाधान पर भी विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी। रणनीतिक-सत्रों में कोयला, ऊर्जा, चूना पत्थर, सीमेंट उद्योग, मिनरल-बेनेफिकेशन और एम-सैंड जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

इन विषय पर भी हो सकता है विचार

रणनीतिक और तकनीकी-सत्रों में कोयला और ऊर्जा, चूना पत्थर और सीमेंट उद्योग, खनिज लाभकारीकरण (Mineral Beneficiation) और एम-सैंड एवं रेडी-मिक्स कंक्रीट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

साथ ही राज्य सरकार की पहल और भारत में महत्वपूर्ण खनिज अन्वेषण परिदृश्य पर जानकारी प्रदान की जाएगी। ऊर्जा और हाइड्रोकार्बन क्षेत्र की संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा। बायर-सेलर मीट से खनिज क्षेत्र में अवसरों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा।

MP माइनिंग कॉन्क्लेव 2024 का उद्देश्य

गौरतलब है कि खनन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने और आधुनिकतम तकनीकों का समावेश कर राज्य की खनिज संपदा का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा “मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024” का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024 का उद्देश्य राज्य की खनन क्षमता को तकनीकी इनोवेशन और निवेश के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ