सरकारी स्कूल में गजब 'खेल', हेडमास्टर की जगह स्कूल में पढ़ाता मिला बेटा, इस तरह खुली पोल

Headmaster Booked For Fraud: छानबीन में पता चला कि हेडमास्टर बीते दो माह से स्कूल नहीं आ रहे थे। पंचायत अधिकारी के स्कूल का औचक निरीक्षण करने पर इस मामले का खुलासा हुआ है।

Anuppur, Headmaster, mp government school, Fraud, School

प्रतिकात्मक फोटो (क्रेडिट गूगल)

Headmaster Booked For Fraud: सरकारी स्कूल में टीचरों की कमी है! अक्सर मीडिया में ऐसी खबरें सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के Anuppur के सरकारी स्कूल में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक स्कूल में हेडमास्टर की जगह उनका बेटा स्कूल में पढ़ाता हुआ मिला। छानबीन में पता चला कि हेडमास्टर बीते दो माह से स्कूल नहीं आ रहे हैं और उनका बेटा ही स्कूल में पढ़ाने और अन्य प्रशासनिक कामकाज संभाल रहा है।

देहात क्षेत्र में पड़ता है स्कूल

ये मामला अनूपपुर के चोलना गांव का है, ये गांव जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर देहात क्षेत्र में है, यही वजह है कि यहां कोई अधिकारी जल्दी से जांच करने के लिए नहीं जाता है। लेकिन शनिवार को पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तन्मय वशिष्ठ शर्मा यहां औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्ट्रर देखने से पता चला कि स्कूल में हेडमास्टर चमन लाल कंवर और एक अन्य टीचर नदारद है।

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

छानबीन में पता चला कि हेडमास्टर बीते दो माह से स्कूल नहीं आ रहे हैं। पंचायत अधिकारी के उस समय होश उड़ गए जब हेडमास्टर की जगह उनका बेटा राकेश प्रताप सिंह स्कूल का पूरा कामकाज संभालता हुआ मिला। तुरंत इस मामले की शिकायत पुलिस व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग पूरे केस में स्कूल के अन्य शिक्षकों के बयान लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने अन्य स्कूलों में भी जांच शुरू कर दी है।

स्कूलों में शिक्षकों की संख्या की जाएगी पूरी

बता दें इससे पहले बीते अगस्त में खबर आई थी कि मध्यप्रदेश के कई जिलों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। उस समय इन खाली पड़े पदों को जल्द भरने के निर्देश हुए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में कुछ स्कूलों में 36059 शिक्षक सरप्लस हैं, जिन्हें उन स्कूलों में भेजा जाएगा जहां टीचरों की कमी है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ