ईश्वर भील कौन? जिसपर 20 से अधिक रेप, हत्याएं, एमपी से लेकर गोवा तक कई कांड

Madhra Pradesh Indore News : मध्य प्रदेश में आज भी सीरियल रेपिस्ट ईश्वर भील का आतंक है। दो राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा है। एमपी से लेकर गोवा तक उसने कई कांड किए हैं।

Misdeed With Uttar Pradesh Jalaun Nurse

नर्स ने पुलिस को गैंगरेप की पूरी कहानी सुनाई।

Indore Serial Rapist Ishwar Bhill : मध्य प्रदेश के सीरियल रेपिस्ट ईश्वर भील और उसके गिरोह की एक बार फिर चर्चा हो रही है। इस गिरोह का आतंक इंदौर के पास मेहंदी कुंड, पातालपानी और बामनिया कुंड जैसे दर्शनीय स्थलों पर था। भील ने करीब 20 युवतियों से रेप किया और कुछ की क्रूरतापूर्वक हत्याएं कीं। इस वक्त वह फरार चल रहा है, जिसकी तलाश एमपी से लेकर गोवा तक की पुलिस कर रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

कांड को ऐसे देता था अंजाम

नवंबर 2017 में हिमांशु और उसकी महिला मित्र मेहंदी कुंड घूमने के लिए किए आए थे। भील और उसके साथी बहला-फुसलाकर कपल को नाकोड़ी कुंड के पास एक सुनसान इलाके में ले गए। वहां उन्होंने पहले दोनों को लूटा और फिर भील और उसके साथियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद कपल को खाई में धकेल दिया गया और फिर पत्थरों से सिर कुचलकर मार डाला गया।

ऐसे चर्चा में आया भील

यह मामला साल 2018 में सामने आया, जब पुलिस ने चार बोरी छोले चुराने के आरोप में सतपाल निनामा को गिरफ्तार किया। जिस जेल में सतपाल निनामा बंद था, उसी हवालात में भील ​​का एक साथी बलराम भी था। जेल के अंदर दोनों झगड़ने लगे और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। तब जाकर पुलिस को इंदौर कपल मर्डर केस के बारे में पता चला।

गोवा में भी रेप-लूटपाट करता था आरोपी

इंदौर कांड सामने आने के बाद भील शहर छोड़कर गोवा भाग गया और उसने वहां भी अपनी आपराधिक गतिविधियां जारी रखीं। 2018 में उसे कोलवा बीच पर गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय वह पुलिस कस्टडी से भाग गया। तब से लेकर अबतक वह फरार ही चल रहा है। भील गोवा में ट्रेन, स्टेशनों और बीच पर टूरिस्टों से लूटपाट करने के मामलों में भी शामिल था।

दो राज्यों की पुलिस तलाश में जुटी

दो राज्यों की पुलिस ने आरोपी ईश्वर भील पर इनाम घोषित कर रखा। इंदौर पुलिस ने 30 हजार रुपये और गोवा पुलिस ने एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। भील की सूचना देने वाले को यह इनाम मिलेगा। हालांकि, जब यह इनाम घोषित हुआ था, तब से लेकर आजतक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ