हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मध्यप्रदेश दौरा, जानिए क्या है मिनट टू मिनट शेड्यूल

विज्ञापन
अमित शाह

भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर भोपाल पहुंच गए हैं। वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक लेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

गृह मंत्री अमित शाह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम इस प्रकार है। वे शनिवार रात 11 बजे भोपाल पहुंचे।

  • निजी होटल में विश्राम के बाद रिववार की सुबह 11-1 बजे तक परिषद की बैठक में शामिल रहेंगे।
  • कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित बैठक में राज्यों के सीएम शामिल होंगे।
  • दो बजे लाल परेड ग्राउंड से हेलिकॉप्टर से बरखेड़ा के लिए रवाना होंगे।
  • बरखेड़ा स्थित लाइफ फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी कैंपस का भूमि पूजन करेंगे।
  • दोपहर 3. 30 बजे रवींद्र भवन में मध्यप्रदेश पुलिस की आवास और प्रशासनिक भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।
  • शाम 5. 15 बजे नई शिक्षा नीति पर विधानसभा के सभागार में होने वाले सेमिनार में शामिल होंगे।
  • शाम 6. 45 बजे मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि भोज के लिए जाएंगे।
  • शाम 7:45 बजे होटल ताज में कृषि आधारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • रात 9. 10 बजे पर अमित शाह भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर शनिवार को सीएम हाउस में बैठक हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक ली। बैठक में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी (DGP) सुधीर सक्सेना, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस समेत आला अधिकारी बैठक में मौजूद थे। सीएम शिवराज ने गृह मंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola