Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

MP: कूनो अभ्यराण्य में आ सकते हैं चीते, पीएम मोदी के हाथों हो सकता है परियोजना के शुभारंभ

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो पालपुर अभ्यारण्य में सितंबर के महीने में चीते लाए जाएंगे। चीतों को लाने की इस परियोजना का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराए जाने की तैयारी चल रही है। चर्चा है कि आगामी 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन के अवसर पर कूनो में […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Sep 5, 2022 17:02
PM Modi

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो पालपुर अभ्यारण्य में सितंबर के महीने में चीते लाए जाएंगे। चीतों को लाने की इस परियोजना का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराए जाने की तैयारी चल रही है। चर्चा है कि आगामी 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन के अवसर पर कूनो में चीते लाए जा सकते हैं। इसकी पुष्टि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की है।

अफ्रीकन चीतों को लाने की चल रही है तैयारी

बता दें कि अफ्रीका और नामीबिया से मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो अभ्यारण्य में 20 चीते लाए जाने की परियोजना पर लंबे समय से काम चल रहा है। चीतों के लिए विशेष बाड़ा भी बनकर तैयार हो गया है। इस बाड़े में पिछले दिनों तीन तेंदुए घुस गए थे, हाथियों की मदद से दो तेंदुओं को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी एक तेंदुआ बाड़े में ही घुसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास कूनो प्रबंधन के द्वारा लगातार किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

पीएम मोदी के आने की प्रबल संभावना

चीते को हवाई मार्ग से लाने की संभावना है। उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम के आने की भी प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए कूनो में 5 हेलीपैड साथ बनाए जा रहे हैं। अन्य तैयारियां भी लगभग पूरी की जा चुकी हैं। सोमवार को श्योपुर जिले के दौर पर आए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीते इसी महीने कूनो में लाए जाएंगे। कोशिश की जा रही है कि इस परियोजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कराया जाए।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 05, 2022 05:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.