Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

MP: करंट लगने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, 2 दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

हरदा: मध्यप्रदेश के हरदा जिले के ग्राम हिवाला में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक 8 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। इसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉ ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक का दो दिन पहले 3 सितंबर को 8 वां जन्मदिन था। डॉ […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Sep 5, 2022 13:52
MP

हरदा: मध्यप्रदेश के हरदा जिले के ग्राम हिवाला में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक 8 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। इसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉ ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक का दो दिन पहले 3 सितंबर को 8 वां जन्मदिन था।

डॉ ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। घर में मातम सा छा गया है और मां बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाई बहन थे। बताया जा रहा है कि माता-पिता का मृतक बड़ा बेटा था इसके साथ ही घर में उनकी एक छोटी बेटी है जिसकी उम्र 2 वर्ष की है।

---विज्ञापन---

क्या है करंट लगने का पूरा मामला

दरअसल, जिले के ग्राम हिवाला में घर में चल रहे कूलर को हाथ लगाने से बालक को करंट लग गया जिसे उपचार के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुभाष पंवार ने बताया कि हिवाला निवासी मयूर पुत्र राजकुमार वामने उम्र 8 वर्ष को सोमवार सुबह 8 बजे घर में कूलर से करंट लग गया। परिजनों द्वारा बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉ ने बालक का स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।

कैसे हुई घटना

घर मे मां निकिता खाना बना रही थी। तभी बालक ने कूलर को हाथ लगा दिया जिसमे उसे करंट लगा गया। जिसे चाचा दुर्गेश द्वारा एम्बुलेंस को फोन लगाया गया लेकिन ऐम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण बालक को बाइक से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉ ने बालक का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल चौकी प्रभारी ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। उसके बाद डॉ ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

---विज्ञापन---

दो दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

मृतक बालक के चाचा ने बताया कि 2 दिन पहले ही 3 सितंबर को 8 वां जन्मदिन मनाया था। भतीजे मयूर ने बोला था कि चाचा मेरे लिए केक लाना मेरा जन्मदिन है। परिवार में खुशी का माहौल था। किसी को भी पता नहीं था कि मयूर का यह आखरी जन्मदिन है। खुशी-खुशी भतीजे ने केक काटा और सबको खिलाया। उसके 2 दिन बाद ही मयूर को करंट लग गया और वह शांत हो गया। मयूर 2 भाई बहन थे, जिसमें मयूर बड़ा लड़का था, छोटी 2 साल की बेटी है। मयूर घर में सबका लाडला बेटा था।

First published on: Sep 05, 2022 01:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.