MP: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 17 करोड़ का तालाब, 5 साल पहले हुआ था भूमिपूजन
Edited By Yashodhan Sharma

तालाब
Edited By Yashodhan Sharma

तालाब
शिवपुरी: मध्यप्रदेश में उस वक्त प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया जब शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील के ग्राम बढोखरा में 17 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बनने बाला तालाब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। इस तालाब के फूटने से कई गावों में पानी भर गया, साथ ही सैकड़ों किसानों की फसल चौपट हो गई। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से शिवपुरी में अच्छी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं।
बता दें कि शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में भारी बारिश के चलते बर्बादी की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। परन्तु भारी बारिश से हो रहे भ्रष्टाचार की पोल भी खोल दी। बारिश के पानी से 17 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बनने वाले तालाब की बांध ढह जाने से निकले पानी ने ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुंचा दिया। लोगों का आरोप है कि तालाब के एकाएक फूटने से निकला पानी उनके घरों व खेतों में भर गया।
बता दें कि शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील में वर्ष 2017 में उपचुनाव के दौरान भाजपा सरकार के रहे जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा के द्वारा 17 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्राम बड़ोखरा में तालाब का भूमि पूजन किया गया था। इस योजना के तहत बदरवास नगर तक की प्यास बुझाई जाने के लिए कार्य किया जाना था। साथ ही इस तालाब से लगभग 500 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की सुविधा भी मिलती थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: