रांची से विवेक चंद्र की रिपोर्टः भगवान राम आम जनमानस में जितने प्रिय है उतनी ही सियासत भी राम पर होती रही है । इधर झारखंड में राम के डीजे पर संग्राम मचा है। दरअसल सरकार ने रामनवमी के दौरान हजारीबाग में चलंत डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीजेपी इसे सरकार की साजिश बता रही हैं इसे लेकर विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने न सिर्फ नारेबाजी और विरोध किया बल्कि बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल ने सदन के वेल में जाकर अपना कुर्ता फाड़ लिया।
विधानसभा में बीजेपी के तेवर तल्ख
झारखंड विधानसभा में सुबह से ही बीजेपी के विधायकों ने डीजे पर प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर विरोध किया। सदन शुरू होते ही इस मामले पर जमकर नारेबाजी हुई और विधायक मनीष जायसवाल ने वेल में जाकर सरकार द्वारा इस मामले पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए अपना कुर्ता फाड़ लिया।
मनीष जायसवाल ने आरोप लगाया है कि जब हमारी बात सुनी ही नहीं जाती तो सदन में आने का क्या मतलब । क्या इस राज्य में हिन्दू होना गुनाह है। क्या हम तालिबान में रह रहे हैं। इधर मंत्री चंपई सोरेन ने हजारीबाग मामले पर सरकार का बचाव करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने शांति से रामनवमी आयोजित करने की कोशिश में जुटा है।
सियासी संग्राम जारी
फिलहाल झारखंड में ‘राम’ के डीजे पर सियासी संग्राम जारी है भगवान राम के लिए डीजे बजाने का हक मांगने के बीजेपी के हंगामे के बीच सवाल यह भी कि क्या हम सियासत कर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के उस कद को छोटा नहीं कर रहे जिसे बाल्मीकि, तुलसी और गांधी तक ने राज काज का आदर्श माना है।
संबंधित खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
1 day agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
2 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
5 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
9 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
10 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
13 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
14 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines