MS Dhoni News : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भारत को वनडे और टी20 में वर्ल्ड कप दिलाने वाले एमसी धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन अब वे पॉलिटिक्स के मैदान में चौका छक्का लगाते हुए नजर आ सकते हैं। झारखंड की राजधानी रांची में नेताओं के साथ धोनी की तस्वीर सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है। कयास लाए जा रहे कि धोनी अब राजनीति में शामिल हो सकते हैं।
रांची एयरपोर्ट पर झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह एवं कांके विधायक समरी लाल ने गुरुवार को पूर्व कप्तान धोनी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की 2 तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसके बाद से एमएस धोनी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
जानें तस्वीर वायरल होने से अटकलों का बाजार गर्म
पहली तस्वीर में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के साथ राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह और विधायक समरी खड़े हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में धोनी और दीपक प्रकार किसी मुद्दे पर एक-दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। भले ही तस्वीर वायरल होने के बाद अटकलों का बाजार गर्म है, लेकिन इसके पीछे की वजह कुछ और ही बताई जा रही है।
कुछ और ही है तस्वीर की सच्चाई
बताया जा रहा है कि रांची एयरपोर्ट पर मुंबई जाने के लिए धोनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे, जबकि बीजेपी के नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का वेलकम करने के लिए पहुंचे थे। इस बीच बचे समय में एमएस धोनी हवाईअड्डे के लाउंज में बैठे थे और उन्हें देखकर बीजेपी नेता भी पहुंच गए। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और फ्लाइट पकड़ने से पहले नेताओं एवं धोनी ने एक साथ तस्वीर भी खींचवाई थी।
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
13 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines