Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

झारखंड

महेंद्र सिंह धोनी से दिलवाऊंगा मकान और पैसे…कहकर विश्वास में लिया और डेढ़ साल के बच्चे को उठा ले गया

Mahendra Singh Dhoni Name Use For Child Stolen: गैंग के बदमाशों ने महिला को अपने विश्वास में लेकर उसके डेढ़ साल के बच्चे को चुरा ले गए।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Feb 14, 2024 22:59

Mahendra Singh Dhoni Name Use For Child Stolen: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची से महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर बच्चा चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चा चोरी करने वाले एक गैंग के लोगों ने एक महिला से कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की तरफ से पैसे और मकान दिया जा रहा हैं। गैंग के बदमाशों ने महिला को अपने विश्वास में लेकर उसके डेढ़ साल के बच्चे को चुरा ले गए। महिला ने पुलिस में अपने बच्चे की चोरी की शिकयात दर्ज करवाई है और पुलिस से मदद मांगी है।

महेंद्र सिंह धोनी का गरीबों को दे रहे मकान और पैसे

पीड़ित मधु देवी ने पुलिस को बताया कि वो जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लीची बगान में रहने वाली है। 22 अक्टूबर को हिनू स्थित एक दुर्गा पूजा पंडाल में अपने बच्चों के साथ घूमने गई थी। यहां महिला सड़क किनारे एक ठेले पर बच्चों के साथ चाट खा रही थी। इसी दौरान ठेले के पास बाइक से एक अनजान महिला और पुरूष आए। चाट खाते-खाते दोनों ने मधु देवी बाते करना शुरू कर दिया। बातों- बातों में उन दोनों ने मधु देवी से कहा कि महेंद्र सिंह धोनी गरीबों को पांच-पांच हजार रुपए और एक मकान दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शादी के 3 दिन बाद दूल्हा बन गया ‘लाश’; नई नवेली दुल्हन को सफेद कपड़ों में देख फटा मां का कलेजा

मां को बिस्किट खिलाकर बच्चा चुरा ले गए 

ये बात सुनने के बाद मधु देवी उन दोनों की बातों में आ गई। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी महिला और पुरूष मधु को उसके बच्चों के साथ अरगोड़ा के हरमू बिजली ऑफिस लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने मधु को बिस्किट और पानी दिया। जिसे खाने के बाद चक्कर आने लगे और वो बेहोश हो गई। इतने में दोनों बदमाशों ने मधु के गोद से उनके डेढ़ साल के बच्चे को छीन लिया और मौके से भाग गए। जब मधु को होश आया तो उसके पास उसका बेटा नहीं था। मधु ने उसे ढूंढ ने की बहुत कोशिश की लेकिन वो कहीं नहीं मिला। इसके बाद मधु मदद के लिए रांची के अरगोड़ा थाना पहुंची। यहां उसने अपने बेटे की चोरी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटनास्थल पर लगे CCTV को खंगाल रही है।

---विज्ञापन---

(Valium)

First published on: Oct 26, 2023 04:57 PM

संबंधित खबरें