झारखंड पुलिस ने हजारीबाग में ‘ऑपरेशन चूना पत्थर’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हार्डकोर नक्सली को मार गिराया है. जिसमें भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी के एक करोड़ इनामी सदस्य सहदेव सोरेन शामिल है. इसके साथ स्पेशल एरिया कमांडर 25 लाख इनामी रघुनाथ हेंब्रम और जोनल कमेटी मेंबर 10 लाख इनामी वीरसेन गंझू को मार गिराया गया है.
कोबरा, सीआरपीएफ, इंटेलिजेंस की उपलब्धि
हजारीबाग पहुंचे डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि यह झारखंड पुलिस ही नहीं बल्कि कोबरा, सीआरपीएफ, इंटेलिजेंस, ऑपरेशन सबकी सम्मिलित रूप से बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है. हमें अपने पुलिस पदाधिकारी पर गर्व है. नेता प्रतिपक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के पुत्र की हत्या में भी यह नक्सली संलिप्त था. जवानों 183 रायफल लूट लिया था. यही नहीं दर्जनों पुलिस की जवानों की हत्या का भी आरोपी था.
झारखंड पुलिस ने पिछले दिनों की बात की जाए तो जनवरी से लेकर अब तक 29 नक्सलियों को झारखंड के जवानों ने मार गिराया है. नक्सलियों के खिलाफ लगातार बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है और हर ऑपरेशन के बाद जवानों का कहना है कि यह दिल मांगे मोर.
समाप्त हो चुके हैं नक्सली
हजारीबाग पहुंचे डीजीपी ने कहा कि इस क्षेत्र से नक्सली समाप्त हो चुके हैं. चाईबासा के सारंडा क्षेत्र में कुछ नक्सली जरूर सक्रिय हैं. पुलिस उनके पीछे लगी हुई है. झारखंड पुलिस का इंटेलिजेंस परफेक्ट है, जिसके आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है और पुलिस को पता है कि एक-एक नक्सली कहां है. पुलिस की सेटेलाइट हर नक्सली को देख रही है, नक्सली सरेंडर करें या ऊपर जाएं.
यह भी पढ़ें : गृह मंत्री अमित शाह का ऐलान, देश के इस क्षेत्र से खत्म हुआ नक्सलवाद, मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली
इस बीच हजारीबाग बाग में सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई पर गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आज झारखंड के हजारीबाग में CRPF की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की जॉइंट टीम को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है. इस अभियान में ₹1 करोड़ का इनामी, कुख्यात नक्सली कमांडर सीसीएम सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को ढेर कर दिया गया है. साथ ही, दो अन्य इनामी नक्सलियों- रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया.
संबंधित खबरें
नेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
9 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
10 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
13 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
17 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
18 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines