Online Cyber Fraud With Preganant ladies: पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया। साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। मामला झारखंड के गिरिडीह जिले का है। जहां से एक अजब ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पंचंबा थाना क्षेत्र के बोडो में एक घर से कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरोह गर्भवती महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते थे।
योजनाओ के बहाने करते थे ठगी
सूत्रों के मुताबिक एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरोह के सदस्य गर्भवती महिलाओं को बच्चों से जुड़ी योजनाओं के बारें में बताते थे। स्कीम के फार्म भराने के बहाने ठग महिलाओं से उनका बैंक खाता नंबर संबधित जानकारी पता कर लेते थे। जिसके बाद बैंक खाते से पैसे उड़ा देते थे। पुलिस के पास लगातार इस तरह की शिकायते आ रही थी, जिसपर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदेह मे एक घर पर छापा मारा और वहां से सात लोगों को गिरफ्तार किया।
बिल भरने के बहाने करते थे ठगी
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि गिरोह बिजली उपभोक्ताओं को भी अपना निशाना बनाते थे। बिजली के बिलों का भुगतान कराने के बहाने पीड़ितो के खाते की जानकारी ले लेते थे। फिर उन्हे मूर्ख बनाकर खाते से रुपए उड़ा देते थे। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन से लगातार इस तरह की शिकायते मिल रही थी।
मौके से 7 लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से उन्होंने सात लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से छापेमारी के दौरान सामान में 16 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, छह पासबुक, दो चेकबुक, तीन क्यूआर कोड और दो मोटरसाइकिल बरामद की।
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
14 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines