झारखंड सीएम आवास पहुंची ED ,जानें कौन हैं कल्पना सोरेन जिनकी अगली CM बनने की हो रही चर्चा?

Jharkhand CM Hemant Soren: कल्पना सोरेन सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी हैं। उन्होंने एमबीए तक पढ़ाई की है। वह एक स्कूल चलाती हैं और ऑर्गेनिक खेती से जुड़ी हुई हैं।

hemant soren with wife

पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन

विज्ञापन

Jharkhand CM Hemant Soren: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के रांची स्थित घर पर ईडी की टीम पहुंच चुकी है। दोपहर करीब 1:30 बजे भारी दलबल समेत ईडी की गाड़ियां सीएम आवास पर पहुंची। एजेंसी की सुरक्षा में पहले से ही स्थानीय पुलिस व अतिरिक्त बल तैनात हैं। प्रारंभिक सुरक्षा जांच के बाद ईडी की टीम गेट से अंदर जाती दिखी। ईडी सीएम से कथित जमीन घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि उनसे सोमवार को दिल्ली स्थित उनके घर से बरामद 36 लाख रुपये और दस्तावेजों के बारे में सवाल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

झारखंड में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां तेज

जानकारी के अनुसार झारखंड में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायकों की सीएम आवास पर बैठक हुई। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि अगर ईडी सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करती है तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन अगली सीएम हो सकती हैं। आइए जानते हैं कौन हैं कल्पना सोरेन जिनको झारखंड के बदलते राजनीतिक समीकरण में इतना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

इंजीनियरिंग के बाद किया है MBA

विज्ञापन

कल्पना सोरेन सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी हैं, 7 फरवरी 2006 को दोनों की शादी हुई थी। उनके दो बेटे निखिल और अंश सोरेन हैं। कल्पना का साल 1976 रांची में जन्म हुआ था। कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली कल्पना ने एमबीए तक पढ़ाई की है। उन्होंने ग्रेजुएशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता बिजनेसमैन हैं और मां गृहिणी हैं। कल्पना अकसर समाजसेवा से जुड़े ईवेंट में देखी जाती हैं। वह एक स्कूल भी चलाती हैं और उन्हें ऑर्गेनिक खेती करना पसंद करती हैं। वह कई व्यवसायिक इमारतों का मालिकाना हक रखती हैं। विपक्ष के नेता अकसर सीएम हेमंत सोरेन पर कल्पना के कामों में सरकारी अमलों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ