झारखंड के गढ़वा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुलिस अधिकारी आवास में एक अन्य महिला के साथ सो रहे थे, इसी दौरान उनकी पत्नी पहुंच गई और अन्य महिला के साथ मौजूद अपने पति को घर में ही बंद कर दिया. इसके बाद CO साहब अपनी पत्नी से दरवाजा खोल देने की गुहार लगाते दिखाई दिए. हालांकि पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो CO साहब कूदकर भागने की कोशिश करने लगे, जिसमें वह चोटिल भी हो गए.
डॉ. श्यामा रानी नाम की महिला ने अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ पाकर घर का दरवाजा अन्दर से ही बंद कर दिया. इसके बाद हड़कंप मच गया. पुलिस अधिकारी के घर के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई. कई लोगों ने इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सुबह घर पहुंची पत्नी और फिर…
बताया जा रहा है कि घटना एक नवंबर की है. मझियावां के सर्किल ऑफिसर (CO) प्रमोद कुमार किसी महिला के साथ अपने सरकारी कमरे में सो रहे थे. इसकी जानकारी उनकी पत्नी को लगी तो पत्नी सुबह-सुबह उनके घर पहुंच गई और बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया. इसकी जानकारी मिलते ही CO साहब के होश उड़ गए.
बताया जा रहा है कि पहले तो उन्होंने अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश की लेकिन उन्हें यह पता चला कि पुलिस फोर्स वहां पहुंच रही है तो वह कूदकर भागने की कोशिश करने लगे, जिसमें उन्हें चोट भी लग गई. बताया जा रहा है कि CO की पत्नी बिहार के पूर्व सांसद रामजी मांझी की बेटी है और उन्हें अपने पति पर कुछ दिनों से शक हो रहा था.
यह भी पढ़ें: 20 साल पुराना पीपल का पेड़ कटा तो बिलखकर कर रोई बुजुर्ग महिला, दो पर केस दर्ज
1 नवंबर को जब उन्हें अपने पति के सरकारी आवास में किसी और के साथ मौजूद होने की जानकारी मिली तो सुबह-सुबह वह पहुंच गईं और पति को घर के अंदर एक अन्य महिला के साथ पकड़ लिया. हंगामे की सूचना मिलने पर मझियावां पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि घर के अंदर मिली महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया.
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
8 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
2 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
3 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
4 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
4 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
7 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
7 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
10 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
12 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines