मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ी वाइचुंग भूटिया ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच झारखंड में खेल, विशेषकर फुटबॉल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
खिलाड़ियों के सपनों को पंख दे रही है झारखंड की खेल नीति
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार की खेल नीति के अंतर्गत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप, रोजगार, बेहतर कोचिंग और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल के लिए विशेष योजनाएं भी बनाई जा रही हैं, ताकि ग्रामीण स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर भूटिया ने मुख्यमंत्री को झारखंड में खेल, विशेषकर फुटबॉल के प्रोत्साहन एवं खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने की दिशा में अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और यहाँ से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं।
खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भूटिया का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल झारखंड की युवा पीढ़ी के बीच अत्यंत लोकप्रिय खेल है और सरकार इसके आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
यह भी पढ़ें : केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे से बोले सीएम हेमंत सोरेन, खनन कार्य के बाद जमीन लौटाए केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाइचुंग भूटिया जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और अनुभव झारखंड के खिलाड़ियों को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों का मनोबल और उत्साह बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “झारखंड में खेल की अपार सभावनाएं हैं। सरकार हर स्तर पर खिलाड़ियों को अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
10 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines