विवेक चंद्र, रांची: साहिबगंज जिले के बोरियों पुराना शिवालय स्थित तालाब से एक मानव सिर बरामद होने की सूचना से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही बोरियों थाना प्रभारी जगरनाथ पान घटना स्थल पर पहुंच कर तालाब से सिर को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गए। इस मामले में पुलिस ने बताया कि तालाब के समीप मानव सिर मिलने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर सिर को जप्त किया गया है।
रुबिका पहाड़िन का हो सकता है सिर
कान में बाली लगी हुई है, जिससे प्रतीत होता है कि ये किसी महिला का सिर है। संभवतः ये रुबिका पहाड़िन का सिर हो सकता है जिसकी तलाश की जा रही थी। ज्ञात हो की बोरियों के दिलदार अंसारी एवं उसके परिजनों ने रुबिका पहाड़िन की हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काटकर कर फेंक दिया था, जिसमें सिर छोड़ शरीर के कई अंग पुलिस ने बरामद किए थे। इस कटे अंग की पहचान के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पिता के डीएनए सैम्पल लेकर मैच कराया गया था।
मछली मारने के दौरान जाल में फंसा
बताया जाता है कि बोरियों के उसी इलाके के तालाब में मछली मारने के दौरान जाल में मानव सिर फंस गया। यह देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई। अब पुलिस उसके माता पिता को पहचान के लिये बुलाया जाएगा। गौरतलब है कि रूबिका की निमर्म तरीके से हत्या कर शरीर के 50 टुकड़े कर दिए गए थे। पूर्व में पुलिस को शरीर के टुकड़े बोर मे बंद कर एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी में रख दिया गया था।
डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस
इसके अलावा अलग-अलग जगहों से पुलिस ने पैर और अंगुली बरामद की थी। रुबिका पहाड़िन के बाल इसी तालाब के किनारे पुलिस को मिले थे। ऐसे मे पुलिस भी अंदाजा लगा रही है कि बरामद मानव सिर रुबिका का ही हो सकता है। इसके लिये पुलिस सिर का डीएनए टेस्ट कराएगी। इधर इस मामले मे पुलिस ने रूबिका के कथित पति दिलादार अंसारी सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
15 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines