Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
Jharkhand Political Crisis : झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक कथित जमीन घोटाले के मामले में पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़िए आज के दिन झारखंड की राजनीति में क्या-क्या हुआ।
चंपई सोरेन ने झारखंड के नए CM पद की शपथ ली
Champai Soren | #ChampaiSoren | @ChampaiSoren pic.twitter.com/wfCJadwz4F
— News24 (@news24tvchannel) February 2, 2024
झारखंड में शुक्रवार को चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। चंपई को 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करना होगा। शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि हम उस काम को आगे बढ़ाएंगे जो हेमंत सोरेन ने शुरू किए थे। हम जनता के हित के लिए काम करेंगे।
81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में इस समय झामुमो के 29 विधायक हैं। इसकी सहयोगी कांग्रेस के पास 17 और राजद व सीपीआई (एमएल) के पास 1-1 सीट है। वहीं, विपक्षी भाजपा के 26 विधायक हैं। इसके अलावा ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के विधायकों की संख्या 3 है। निर्दलीय व अन्य विधायकों की संख्या 3 है। राज्य की विधानसभा में एक सीट अभी खाली है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने आज हेमंत सोरेन की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोरेन की सरकार ने पिछले 3 साल में केवल राज्य को लूटा है। घोटाले के कई मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को सच्चाई बताने की जगह वह इसे नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे हैं। मुंडा ने कहा मुझे लगता है देश अच्छे शासन के साथ चलना चाहता है।
विधानसभा का सत्र 5 और 6 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। चंपई के नेतृत्व वाली सरकार 5 फरवरी को ट्रस्ट वोट ला सकती है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके लिए झामुमो और कांग्रेस के विधायकों को हैदराबाद के एक रिजॉर्ट में रखा गया है। ये विधायक 4 फरवरी को वापस आ सकते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि कोई पाला न बदल सके।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को मुख्यमंत्री का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। हालांकि, जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री थे तब भी प्रिंसिपल सेक्रेटरी का पद विनय कुमार चौबे ही संभाल रहे थे। लेकिन हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, अब चंपई सरकार में फिर उन्हें वही जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें: सिर पर हेलमेट और हाथ में दरांती, बैंक से 8.53 लाख लूट ले गया शख्स
ये भी पढ़ें: छात्र के निलंबन पर एनआईटी कालीकट में तनाव; राम मंदिर से कनेक्शन?
ये भी पढ़ें: RBI ने दी KYC Scam से सतर्क रहने की सलाह; क्या करें और क्या नहीं
न्यूज 24 पर पढ़ें झारखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।