---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनिर्मित झारखंड भवन का किया निरीक्षण, पिता शिबू सोरेन से भी मिले

Delhi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए।

---विज्ञापन---

Delhi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन में अतिथियों से जुड़ी सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए एवं नियमित साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का मेंटेनेंस सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल समेत अन्य स्थलों का किया निरीक्षण

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित झारखंड भवन स्थित अतिथि कक्ष, कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। मौके पर विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप, विधायक सोनाराम सिंकू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल सहित झारखंड भवन नई दिल्ली के अन्य पदाधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पिता शिबू सोरेन का दिल्ली में चल रहा इलाज

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को सबसे पहले अस्पताल पहुंचे और अपने पिता शिबू सोरेन से मिले। उन्होंने डॉक्टरों से पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद शिबू सोरेन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, इसीलिए वो उनके सेहत का हाल जानने दिल्ली पहुंचे हैं।

3 दिनों से अस्पताल में भर्ती

सूत्रों के मुताबिक, 81 वर्षीय सोरेन का गंगा राम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वह पिछले करीब 3 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और उसनकी हलत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि शिबू सोरेन 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हैं और वह पार्टी के संस्थापक संरक्षक हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 24, 2025 11:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola