---विज्ञापन---

जब चंपई सोरेन की वजह से मिल गया गुम हुआ बच्चा

Champai Soren Jharkhand CM: झारखंड के नए सीएम बनने जा रहे चंपई सोरेन सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद करते नजर आते हैं।

---विज्ञापन---

Champai Soren Jharkhand CM: झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे। हेमंत सोरेन ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद विधायक दल ने चंपई सोरेन को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया। चंपई सोरेन जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं। वह अक्सर एक ट्वीट पर लोगों की जमीनी समस्याओं का समाधान करते नजर आते हैं। खास बात यह है कि हाल ही में उन्होंने एक बच्चे को उसके परिवार से मिलाने में मदद की थी। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है…

बच्चे की मदद के लिए लगाई थी गुहार 

दरअसल, कुछ दिनों पहले धनबाद के रहने वाले एक शख्स दयाल महतो का बेटा रूपेश महतो अचानक गायब हो गया था। तीन दिनों तक उसके परिवारजन दर-दर भटकते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इसके बाद उसके एक मित्र राहुल महतो ने चंपई सोरेन को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई थी। इस पर चंपई सोरेन ने झारखंड और धनबाद पुलिस को टैग करते हुए बच्चे का पता लगाने के निर्देश दिए थे। खास बात यह है कि उनका ये प्रयास सफल हुआ और बच्चा सकुशल घर पहुंच गया है।

धनबाद रेलवे स्टेशन पर मिला बच्चा

न्यूज 24 डिजिटल से बात करते हुए दयाल महतो के भाई के बेटे भरत महतो ने बताया कि सीएम के निर्देश के बाद पुलिस ने बच्चे को तलाशने में मदद की। रूपेश सही सलामत है। वह धनबाद रेलवे स्टेशन पर मिल गया था। हालांकि फिलहाल वह किसी से कुछ बात नहीं कर रहा है। बता दें कि चंपई सोरेन इससे पहले भी आमजन की कई बार मदद कर चुके हैं। उन्हें लोग ‘दादा’ के नाम से भी जानते हैं। वे कभी अस्पताल में जूझते मरीजों को मदद करते नजर आते हैं तो कभी डॉक्टर्स से बात करते हुए…हालांकि अब सीएम बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ जाएंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: चंपई सोरेन को क्यों चुना गया झारखंड का नया मुख्यमंत्री? ये रहीं बड़ी वजहें 

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन ने ईडी के खिलाफ ही दर्ज करवा दी FIR, छापेमारी के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

---विज्ञापन---

First published on: Jan 31, 2024 10:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola