हेमंत सोरेन ने ईडी के खिलाफ ही दर्ज करवा दी FIR, छापेमारी के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

Hemant Soren lodged FIR against ED: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ FIR एफआईआर दर्ज कराई है। दिल्ली में ईडी अधिकारियों की छापेमारी के खिलाफ यह FIR दर्ज कराई गई है।

Hemant Soren Arrest Supreme Court Hearing

हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर करके विरोध जताया है।

Jharkhand CM Hemant Soren lodged FIR against ED officials: (सौरव कुमार की रिपोर्ट) प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। हेमंत सोरेन ने ईडी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी है। उनकी तरफ से एसटी-एससी थाने में यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

ईडी अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

ईडी के अधिकारियों के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन ने यह एफआईआर दर्ज कराई है।  दिल्ली में ईडी अधिकारियों की छापेमारी के खिलाफ FIR कराई गई है।

हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी

बता दें कि ईडी कथित जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। केंद्रीय एजेंसी ने 29 जनवरी को सीएम के दिल्ली स्थित आवास में छापेमारी की,  जहां से अलग-अलग बैगो में रखे करीब 36 लाख लाख रुपये नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।

राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं हेमंत सोरेन

गिरिडीह से आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि हेमंत सोरेन राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं। अगर वे दोषी नहीं हैं तो ईडी से डरे हुए क्यों हैं? चौधरी ने कहा कि जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। वहीं, बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा कि सोरेन भाग क्यों रहे हैं। उन्हें 10 बार समन भेजा गया, लेकिन वह पेश नहीं हुए। जब उन्हें दिल्ली बुलाया गया तो वे भाग गए। सीएम के सुरक्षाकर्मियों को जवाब देना होगा कि वे 40 घंटे तक कहां थे और दिल्ली से रांची कैसे पहुंचे। सेठ ने कहा कि अब इस राज्य की देखभाल केवल राष्ट्रपति ही कर सकते हैं।

वसंत सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं 18 विधायक

बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की अटकलें हैं। इस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि हेमंत अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके घर में बगावत हो गई है। दुबे ने दावा किया कि 29 में से 18 विधायक उनकी पत्नी के पक्ष में नहीं हैं। जेएमएम के 18 विधायक वसंत सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ