Swine Flu: झारखंड में स्वाइन फ्लू के चार केस मिले, हाई अलर्ट पर हेल्थ डिपार्टमेंट

Swine Flu

रांची: झारखंड के तीन जिलों में स्वाइन फ्लू के चार मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के एमडी डॉक्टर भुवनेश प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजधानी रांची, बोकारो और गिरिडीह जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी सावधानियां बरती जा रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित मरीजों का पहले कोविड टेस्ट कराया गया लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद डॉक्टरों ने ऐहतियात के तौर पर एच1एन1 जांच का फैसला किया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्वाइन फ्लू के मरीजों का रांची के भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रांची में स्वाइन फ्लू के दो और संदिग्ध मरीज हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा है कि उनकी रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है।

महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ विजय मिश्रा ने कहा, “मरीजों का कोरोना टेस्ट कराया गया लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। हमें संदेह था कि उन्हें वायरल संक्रमण हो रहा है। फिर हमने एच1एन1 टेस्ट कराने का फैसला किया जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उन्होंने कहा कि ये बड़ी चिंता की बात है कि स्वाइन फ्लू और कोरोना के लक्षण एक जैसे होते हैं, इसलिए मेरी सलाह है कि कोरोना लक्षण वाला कोई मरीज आता है और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो फिर उसका एच 1 एन 1 टेस्ट कराया जाना चाहिए।

क्या है स्वाइन फ्लू

मेयो क्लिनिक के अनुसार, “H1N1 फ्लू जिसे आमतौर पर स्वाइन फ्लू के रूप में जाना जाता है, मुख्य रूप से फ्लू (इन्फ्लूएंजा) वायरस के H1N1 स्ट्रेन के कारण होता है। H1N1 एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा ए वायरस है जो मौसमी फ्लू का कारण बन सकता है। एच1एन1 फ्लू के लक्षण मौसमी फ्लू के समान ही होते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ