---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह बोले- यहां मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है

सौरव कुमार, पटना: बिहार में भले ही भाजपा और जदयू गठबंधन की सरकार चल रही है और ऊपर से सब कुछ ठीक-ठाक बताया जा रहा है, लेकिन अंदर खाने की बात अलग है। जहानाबाद पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा 200 […]

---विज्ञापन---

सौरव कुमार, पटना: बिहार में भले ही भाजपा और जदयू गठबंधन की सरकार चल रही है और ऊपर से सब कुछ ठीक-ठाक बताया जा रहा है, लेकिन अंदर खाने की बात अलग है। जहानाबाद पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा 200 नहीं बल्कि 243 सीटों पर अपनी तैयारी करे, कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे यह तक कह दिया कि हर संगठन को तैयारी सभी सीटों पर करने का अधिकार है। फिलहाल भाजपा के साथ बिहार में हमारी गठबंधन की सरकार चल रही है।

यहां मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है
जदयू नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के मुख्यमंत्री बनने के नारेबाजी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि इस प्रकार के नारेबाजी करने वाला व्यक्ति जदयू का कार्यकर्ता नहीं हो सकता है। जदयू में फिलहाल एकमात्र नेता नीतीश कुमार हैं, यहां मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने आगे कहा, दूसरे दल में वैकेंसी हो सकती है। उन्होंने आरसीपी सिंह के दल से निष्कासित किए जाने के सवाल पर मीडिया कर्मियों से ही कहा कि आप लोग प्रदेश जदयू अध्यक्ष को लिखित शिकायत दीजिए जिस पर विचार किया जाएगा।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2021 07:50 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola