Shopian Encounter: शोपियां में दो जगहों पर एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को किया ढेर

Shopian Encounter

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑलआउट (Operation All Out) जारी है। ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ आज एकबार फिर यहां बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने शोपियां (Shopian Encounter) में चार आतंकियों को मार गिराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मुठभेड़ शोपियां में दो अलग-अलग जगहों पर हो रही है। शोपियां के द्राच और मोलू इलाके में ये एनकाउंटर चल रही है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अबतक चार आतंकियों को ढरे कर दिया है। मारे गए चारों आतंकी जैश ए मोहम्मद के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

ADGP विजय कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन स्थानीय आतंकवादी शोपियां के द्राच में मुठभेड़ में मारे गए। शोपियां के द्राच में आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद मारे गए हैं। यह दोनों 2 अक्तूबर को पुलवामा के पिंगलाना में SPO जावेद डार और 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में शामिल थे।

विज्ञापन

वहीं, कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, मूलू मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ अभी जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ