ग़ाज़ियाबाद में दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, कांस्टेबल की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर की थी पुलिस पर फायरिंग

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में एक व्यापारी पर की गई फायरिंग के मामले में दो आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन बरामद कराने के दौरान पुलिस टीम पर आरोपी ने एक कांस्टेबल की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों गोली लगने से घायल हो गए।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

गाजियाबाद में एनकाउंटर में दो बदमाश घायल

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में एक व्यापारी पर की गई फायरिंग के मामले में दो आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन बरामद कराने के दौरान एक आरोपी ने एक कांस्टेबल की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया और दूसरे आरोपी ने झाड़ी से निकालकर तमंचे से फायर की। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

विज्ञापन

दोनों पर व्यापारी पर फायरिंग करने का आरोप

एसीपी श्वेता कुमारी यादव के अनुसार, बीती 18 जून को लिंक रोड थाना क्षेत्र निवासी अमित किशोर जैन पर दो लोगों के खिलाफ फायरिंग करने का मामला दर्ज किया गया था। इसमें बुलंदशहर निवासी अश्वनी और वेव सिटी गाजियाबाद निवासी अमित यादव का नाम सामने आया था इसके बाद पुलिस ने में गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस टीम आरोपियों को लेकर घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद करने के लिए दोनों की निशानदेही पर कौशांबी बस्ती बस अड्डे के पीछे लेकर गई थी।

विज्ञापन

कांस्टेबल की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर की फायरिंग

बताया गया है कि दौरान एक आरोपी ने मौका पाकर एक पुलिस कांस्टेबल की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जबकि दूसरे आरोपी में वहां झाड़ियां में पहले से रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल हुए बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ