Indore Law College Controversy: लाइब्रेरी में मिली एक और विवादित किताब, लेखिका फरार, जानें इसमें क्या है
Edited By News24 हिंदी

indore law college controversy
Edited By News24 हिंदी

indore law college controversy
Indore Law College Controversy: इंदौर के लॉ कॉलेज में विवादित किताब मिलने के बाद मामला गर्माया हुआ है, जबकि कॉलेज की लाइब्रेरी से एक और विवादित किताब मिली है, इस किताब की लेखिका भी डॉ फरहत खान है जो अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं एक और किताब मिलने के बाद मामला गर्माता नजर आ रहा है।
इंदौर के सरकारी लॉ कॉलेज की लाइब्रेरी में एक और विवादित किताब मिली है, इस किताब का नाम ‘महिलाएं एवं आपराधिक’ विधि है, बताया जा रहा है कि कॉलेज की लाइब्रेरी में यह किताब 2018 में खरीदी गई थी, जिसकी लेखिका भी डॉ फरहत खान है, जो पहली विवादित किताब सामने आने के बाद से ही फारार है।
छात्रों ने बताया कि ये किताब इंदौर के सरकारी लॉ कॉलेज की लाइब्रेरी में रखी थी, जो स्टूडेंट के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी में रखी थी। पिछले दिनों विवादों में आए इस कॉलेज के स्टूडेंट ने जांच कमेटी को ये किताब सौंपी है, किताब में अन्य विवादास्पद कंटेंट होने का आरोप भी स्टूडेंट ने लगाया है। किताब में कई विवादित बातें हिंदू धर्म के बारे में लिखी हैं।
कॉलेज में मिली इस किताब को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बड़ा आरोप लगाया है, उनका कहना है कि इस किताब में किताब में लव जिहाद और धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देने का आरोप है। इसके अलावा किताब में हिन्दू स्त्रियों और देवी देवताओं के खिलाफ भी बातें लिखी हैं, जबकि ब्राह्मण ठाकुर गुर्जर समाज के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणियां की गई हैं, जिसके बाद सभी छात्रों ने यह किताब जांच कमेटी को सौंपी हैं। ऐसे में अब इस किताब को लेकर भी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
बता दें कि इससे पहले भी एक विवादित किताब मिल चुकी है, जिसका नाम ‘सामूहिक हिंसा एवं दांडिक न्याय पद्धति’ था। जिसके बाद इस किताब ने तूल पकड़ा था, इन दिनों किताब की लेखिका डॉ फरहत खान है, जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है, हालांकि अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, बता दें कि इस मामले में प्रिंसिपल सहित चार लोगों पर भंवरकुआं थाने में केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस ने किताब की लेखिखा की गिरफ्तारी की बात कही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: