Brave mother: उमरिया में एक मां अपने 15 महीने के बेटे की खातिर बाघ से भिड़ गई, जानें फिर क्या हुआ?

woman fought off tiger

घटना के बाद मां-बेटे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में अपने 15 महीने के बेटे को बचाने के लिए एक मां बिना हथियारों के बाघ से लड़ गई और अपने जिगर के टुकड़े को बचा लिया। घटना की सूचना के बाद बच्चे और उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, घटना की सूचना के बाद वन विभाग मौके पर पहुंचा और बाघ को हाथियों की मदद से गांव से बाहर भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना रविवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 25 साल की अर्चना चौधरी अपने 15 महीने के बेटे के लिए उस वक्त बाघ से लड़ गई जब बाघ ने उसके बेटे को जबड़े में दबोच लिया। अर्चना का घर टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क के बफर जोन में स्थित है। बताया जा रहा है कि बाघ टाइगर रिजर्व से भटककर गांव में आ गया था। शाम के वक्त खेतों में छिपने के बाद उसने बच्चे पर हमला कर दिया।

25 मिनट तक बाघ से लड़की रही मां

बाघ के हमले के बाद उसके रोने की आवाज सुनकर महिला घर के बाहर निकली तो उसने अपने बेटे को बाघ के जबड़ों में फंसा देखा। इसके बाद अर्चना ने बिना कुछ सोचे-समझे बिना हथियार के बाघ से भिड़ गई। करीब 25 मिनट तक बाघ का सामना करने के बाद अर्चना ने अपने बेटे  को बाघ के जबड़ों से छुड़ा लिया। उधर, महिला की चीख-पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन

महिला के शरीर पर बाघ के नाखूनों के वार के निशान

बाघ से लड़ाई के दौरान अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, उसके बेटे के सिर और कमर पर गहरे घाव के निशान हैं। घटना के बाद दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, मां-बेटे की हालत खतरे से बाहर है। दोनों ठीक हो रहे हैं। स्थानीय अधिकारी संजीव श्रीवास्तव के मुताबिक, महिला और उसका बेटा ठीक है।

विज्ञापन

वन विभाग ने लोगों से की ये अपील

उधर, बाघ के हमले के बाद वन विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2014 और 2019 के बीच बाघों के हमलों में लगभग 225 लोग मारे गए। वहीं, 2012 और 2018 के बीच शिकारियों या बिजली के झटके से 200 से अधिक बाघ मारे गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ