पीएम मोदी आज सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का करेंगे उद्घाटन, 9 सितंबर से आम लोगों के लिए एंट्री

Bharat Jodo Yatra

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का शाम 7 बजे उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है।

विज्ञापन

जिसके तहत मथुरा रोड, अशोका रोड, क्यू पॉइंट, पृथ्वीराज रोड, अकबर रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और राजेश पायलट मार्ग का उपयोग ना करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सेंट्रल विस्टा राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक राजपथ के इर्द-गिर्द का इलाका हरे-भरे पेड़ों, नहरों और पार्कों से घिरा है। ये पहले से ही खूबसूरत था, लेकिन अब और भी दिलकश हो गया है। सेन्ट्रल विस्टा 9 सितंबर से जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – KRK: विवादास्पद ट्वीट मामले में कमाल राशिद खान को मिली जमानत, कल जेल से आ सकते हैं बाहर

राजपथ के दोनों तरफ का इलाका सेंट्रल विस्टा है। इसके तहत राष्ट्रपति भवन, संसद, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, उप राष्ट्रपति आवास आता है। नेशनल म्यूजियम, नेशनल आर्काइव्ज, इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स, उद्योग भवन, बीकानेर हाउस, हैदराबाद हाउस, निर्माण भवन और जवाहर भवन भी सेंट्रल विस्टा का ही हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ