---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

Himachal Pradesh: पूर्व सीएम वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान, कहा-नया मंत्रिमंडल अनुभव और युवाओं का मिश्रण

Himachal Pradesh: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नया मंत्रिमंडल अनुभव और युवाओं का मिश्रण होगा। Ready to take any responsibility that Congress gives: Vikramaditya Singh on his role in Himachal govt […]

---विज्ञापन---

Himachal Pradesh: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नया मंत्रिमंडल अनुभव और युवाओं का मिश्रण होगा।

---विज्ञापन---

 

गुरुवार को विक्रमादित्य सिंह और अन्य कुल 40 विधायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ दिल्ली में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विक्रमादित्य ने कहा, ‘पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरा करूंगा। अगले कुछ दिनों में बनने वाले राज्य मंत्रिमंडल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह अनुभव और युवाओं का विलय होगा।

---विज्ञापन---

आगे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि “कैबिनेट का गठन होगा जिसमें अनुभव वाले वरिष्ठ और युवा नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं राज्य युवा कांग्रेस का प्रमुख और एक विधायक हूं और अब लोगों ने मुझे फिर से विजयी बनाया है। मैंने स्टार प्रचारक के रूप में लगभग 15 निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया। इसलिए हमें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे हम अपने कंधों पर लेंगे और सीएम सुक्खू के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार चलाएंगे।” मंत्री पद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में फैसला मुख्यमंत्री करेंगे।

 

First published on: Dec 15, 2022 10:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola