Himachal: बारिश और लैंडस्लाइड से एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों के मरने की आशंका, सीएम ने जताया दुख

हिमाचल में येलो अलर्ट

हिमाचल में येलो अलर्ट

शिमला: हिमाचल में तेज़ बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। पिछले 24 घंटे से लगातार जारी मूसलाधार बरसात के चलते कई जगहों पर लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं वहीं रेलवे का चक्की पुल भी बह गया है जिससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कुदरत के इस कहर की चपेट में कई लोग आ गए हैं। जगह-जगह हुई लैंडस्लाइड व बाढ़ के चलते अब तक एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं कई लोग लापता भी हो गए हैं।

सीएम जयराम ठाकुर ने जताया दुख, हर संभव मदद का दिया भरोसा

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आ रही मृत्यु और लोगों के लापता होने की खबरों पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी दुख जताया है। सीएम ने ट्विट कर लिखा है कि प्रदेशभर में भारी बारिश के कारण जान-माल का नुकसान होने वाली सूचनाएं मिलने से बहुत दुःखी हूं।हमने राज्य के सभी जिला प्रशासनों को राहत एवं बचाव कार्य के आदेश दे दिए हैं।स्थानीय प्रशासनों द्वारा संबंधित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने लोगों को हरसंभव मदद का भी भरोसा देते हुए लिखा है कि निश्चित तौर पर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।प्रदेशवासियों से मैं पुनः विनम्र आग्रह करना चाहूंगा कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों के करीब न जाएं और अनावश्यक यात्रा से बचें।ऐसी स्थिति में सरकार व प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेशभर में भारी बारिश के कारण कुछ लोगों की असामयिक मृत्यु वाली घटनाएं अत्यंत पीड़ादायक है।

मंडी में सभी शिक्षण संस्थान बंद

मंडी में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और अगले 24 घंटों में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि 20 अगस्त को मंडी जिले के कॉलेजों और आईटीआई को छोड़कर सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ