Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हरियाणा

कुरुक्षेत्र में कुंडीय यज्ञ के दौरान फायरिंग, गोली लगने से 3 युवक घायल, बासी भोजन से जुड़ा है विवाद

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 1000 कुंडीय यज्ञ के दौरान आयोजक के निजी सुरक्षा गार्डों ने पंडितों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 3 युवक घायल हो गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Mar 22, 2025 14:07
Kurukshetra News
Kurukshetra News

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 1000 कुंडीय यज्ञ के दौरान बवाल मच गया। यज्ञ कार्यक्रम के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इस कारण तीन युवक घायल हो गए। कार्यक्रम स्थल पर पत्थरबाजी और लाठियां भी चली है। घायलों को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कार्यक्रम के आयोजक स्वामी हरि ओम दास के सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के पीछे का विवाद बासी भोजन बताया जा रहा है।

यज्ञ में शामिल पंडितों को बासी भोजन दिया गया। जिसका उन्होंने विरोध किया। लगातार हो रहे विरोध के कारण आयोजकों के सुरक्षा गार्ड और पंडितों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल गरमाया और निजी गार्डों ने फायरिंग कर दी। इसके अलावा यज्ञ स्थल पर तोड़फोड़ भी की गई।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः बुलडोजर एक्शन के बाद कब तक खुलेगा शंभू बाॅर्डर? पंजाब-हरियाणा में एंट्री होगी आसान

पंडितों ने जाम किया हाईवे

गोली चलने की घटना से नाराज एक जाति विशेष के पंडितों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया और पत्थरबाजी की। प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए मौके पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और जाम खुलवाया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। हालांकि अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

सीएम की पत्नी भी हो चुकीं शामिल

बता दें कि महायज्ञ की शुरुआत 18 मार्च से हुई थी और 27 मार्च तक चलना था। यज्ञ के लिए 1008 कुंडीय यज्ञशालाएं बनाई गई थीं। महायज्ञ में रोज एक लाख आहुतियां डाली जा रही थीं। इस महायज्ञ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, सीएम की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ेंःJJP नेता रविंद्र मिन्ना कौन? जिनकी जान जाने से पार्टी को झटका, इनेलो से आए थे जजपा में

First published on: Mar 22, 2025 02:07 PM

संबंधित खबरें