Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हरियाणा

पाकिस्तान में 6 गनर्स के साथ घूमती थी ज्योति मल्होत्रा! स्कॉटलैंड यूट्यूबर के वीडियो से हुआ खुलासा

पाकिस्तान के लिए जासूस करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। डिजिटल फॉरेंसिक की जांच रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ज्याति के पाकिस्तान के लिए जासूसी के लिंक मिले हैं।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: May 26, 2025 17:04
Jyoti Malhotra
ज्योति मल्होत्रा को लेकर डिजिटल फॉरेंसिक जांच में बड़ा खुलासा।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर डिजिटल फॉरेंसिक जांच में खुलासा बड़ा खुलासा हुआ। ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी ISI द्वारा रची गई नैरेटिव बनाने वाली योजना की ‘एसेट’ थी। हरियाणा की हिसार पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल और लैपटॉप से 12 टीबी की डिजिटल फॉरेंसिक डाटा रिकवर किया है, जिससे गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।

हिसार पुलिस को मिली फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा के बैंक खातों में संदिग्ध मनी ट्रेल का पता चला है। वह 4 PIOs के संपर्क में थी और उसे उनकी पहचान की जानकारी थी। डिजिटल डेटा में किसी ग्रुप चैट के नहीं, बल्कि सिर्फ वन-ऑन-वन बातचीत के सबूत हैं। पहली पाकिस्तान यात्रा के बाद उसे विशेष वीजा, आईएसआई और पाकिस्तान गृह मंत्रालय की मंजूरी से सुरक्षा मिली थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Jyoti Malhotra का नया वीडियो आया सामने, पाकिस्तान में सिक्योरिटी मिलने के मिले सबूत

ज्योति ने ISI की प्लानिंग में साथ दिया

जांच में यह भी पता चला है कि पाकिस्तानी यात्रा के वीडियो सामने आने के बाद उसके फॉलोअर्स और व्यूज में अचानक से बढ़ोतरी हुई थी। हिसार पुलिस के मुताबिक, ज्योति ने जानबूझकर आईएसआई की प्लानिंग में साथ दिया, ताकि उसे सुविधाएं मिलती रहे। उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को लुभाने का आईएसआई का तरीका है।

---विज्ञापन---

ज्योति मल्होत्रा बंदूकधारियों और हाई लेवल सुरक्षा के साथ पाकिस्तान में घूमती थी। उसकी सुरक्षा में AK-47 के साथ 6 गनमैन रहते थे। विवाद के बढ़ने के बाद स्कॉटलैंड के यूट्यूबर कैलम मिल का एक वीडियो सामने आया है, जो मार्च 2025 का है, जिसमें ज्योति लाहौर की सड़कों पर सिक्योरिटी गार्ड के साथ घूम रही है और कुछ देर के लिए दोनों की बात भी होती है। कैलम मिल ने इस वीडियो में कहा है कि इतनी सिक्योरिटी की क्या जरूरत है।

ज्योति की गिरफ्तारी से राष्ट्रीय सुरक्षा संकट टला

हिसार पुलिस को मिले ज्योति के डिजिटल साक्ष्य इतने ठोस हैं कि उस पर कई धाराओं में मुकदमा बन सकता है। समय पर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे एक बड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा संकट टल गया। वह पहले ही PIOs के इशारों पर काम कर रही थी, ताकि उसे व्यक्तिगत लाभ मिल सके। भारतीय एजेंसियां पहली पाकिस्तान यात्रा के समय से ही उस पर नजर रखे हुए थीं। अब तक हिसार पुलिस को बेहद संवेदनशील जानकारी के लीक होने के सबूत नहीं मिले। साथ ही उसे मिलने वाले फंड के सोर्स की भी जांच चल रही है। फिलहाल, पुलिस उसकी हिरासत की मांग नहीं कर रही, क्योंकि पहले डिजिटल सबूतों की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें : ‘मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो…’, पाकिस्तान के खुफिया अधिकारी और ज्योति मल्होत्रा की वाट्सऐप चैट वायरल

First published on: May 26, 2025 02:55 PM

संबंधित खबरें