बीजेपी लगातार कांग्रेस पर कुमारी शैलजा के अपमान का आरोप लगा रही है। फाइल फोटो

हरियाणा चुनाव में दलित वोटर कितने निर्णायक? बीजेपी-कांग्रेस को कितनी टेंशन, शैलजा की भूमिका कितनी अहम

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में दलित वोट काफी निर्णायक है। पिछली बार के चुनाव में आरक्षित सीटों पर तीनों पार्टियों को वोट मिले थे। कांग्रेस को 6, बीजेपी को 5 और जेजेपी को 4 आरक्षित सीटों पर जीत मिली थी। देखना होगा कि इस बार दलित वोट किसकी ओर जाता है।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 5 अक्टूबर को वोटिंग होने वाली है। बीजेपी और कांग्रेस का फोकस दलित वोटों पर है। इस बीच कुमारी शैलजा की नाराजगी ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है तो बीजेपी और बहुजन समाज पार्टी ने कुमारी शैलजा को ऑफर दे डाला है। हरियाणा में दलित वोटरों की आबादी 20 प्रतिशत से ज्यादा है। कुछ सीटों पर उनकी संख्या 25 प्रतिशत से भी ज्यादा है। दलित वोट हरियाणा में तितर-बितर रहा है, लेकिन उसका इंपैक्ट बहुत ज्यादा है। इसे ऐसे समझिए कि 2019 के विधानसभा चुनाव में आरक्षित सीटों में से 6 सीटें कांग्रेस ने जीती थीं, 5 बीजेपी को मिली थीं और चार सीटें जेजेपी ने जीती थीं। लोकसभा चुनाव 2024 में भी कांग्रेस को मिली 5 सीटों में भी दलित वोटरों ने निर्णायक भूमिका निभाई। जाहिर है कि हर पार्टी की कोशिश उन्हें अपने पाले में करने की है। इसलिए बीजेपी भी कुमारी शैलजा को आगे रखकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है। देखिए ये वीडियो रिपोर्ट 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ