Haryana CM Naib Saini Target Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भाजपा ने पूरे 27 साल बाद दिल्ली में अपनी सरकार बनाई। इस जीत को लेकर देश भर के भाजपा नेता जश्न मना रहे हैं। इसी बीच दिल्ली में रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस जीत की खुशी में जलेबी बनाई और लोगों को खिलाई। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बीजेपी की ऐतिहासिक जीत की खुशी जाहिर की। वहीं, AAP और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि गजब का आदमी केजरीवाल, झूठ बोलता था।
AAP की हार क्या बोले CM सैनी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में भाजपा की जीत और AAP की हार पर बात करते हुए कहा कि ‘देखिए, कल तक जो केजरीवाल झूठ बोलते थे, दिल्ली के लोगों से वादा करते थे कि मैं यमुना को साफ कर दूंगा और स्वच्छ कर दूंगा। जब वो (अरविंद केजरीवाल) पहली बार मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने कहा था कि वजीराबाद के बाद यमुना गंदी होती है। मैं इसे स्वच्छ करूंगा। लेकिन अब तो 10 साल हो गए हैं। लोग देख रहे थे कि ये यमुना स्वच्छ करेंगे, लेकिन उन्होंने यमुना तो स्वच्छ नहीं की, पर अपने आपको सही कर लिया।’
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद भावुक हुई स्वाति मालीवाल; हनुमान मंदिर से वीडियो वायरल
‘कांग्रेस ने लगाई शून्य की हैट्रिक’
उन्होंने आगे कहा कि ‘गजब का आदमी है ये केजरीवाल… इन्होंने कहा था कि मैं गरीब के बच्चों को इंजीनियर बनाऊंगा। उसके बाद शराब के ठेके खोल दिए।’ इस दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस पार्टी की लगातार हार पर तंज करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी ने शून्य की हैट्रिक लगाई है।’
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
14 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines