चंडीगढ़: हरियाणा (Haryana) में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के बहादुरगढ़ में देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मना रहा था कि अचानक किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और उसके सिर में गोली मार दी गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बर्थडे पार्टी में अचानक पसरा मातम
दरअसल ये घटना बहादुरगढ़ जिले के गांव मांडौठी का है जहां पर गांव मातन का रहने वाला 22 वर्षीय मोहित अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार देर रात बर्थडे पार्टी मना रहा था। उसके साथ 5-6 दोस्त मौजूद थे और उन्होंने केक काटने के बाद भारी मात्रा में शराब का सेवन कर लिया। पार्टी चल ही रही थी कि अचानक दोस्तों के बीच किसी बात को कहासुनी होने लग गई। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने गुस्से में मोहित को सिर पर गोली मार दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोली लगते ही मोहित लहुलुहान हो गया और उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामलें पर सूचना मिलने पर पुलिस भी पहले घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस द्वारा असली आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद दिए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
26 mins agoमहाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल
37 mins agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
46 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
9 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
10 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines