गुरुग्राम के 'लीला' होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, तलाशी हुई तो मिली ये जानकारी

LEELA HOTEL
विज्ञापन

नई दिल्ली: गुरुग्राम के लीला होटल को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले ऐहतियातन होटल को खाली कराया। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद जानकारी मिली की ये फर्जी कॉल था। पुलिस अब कॉल करने वाले की तलाश में जुट गई है।

अभी पढ़ें हैदराबाद में जुबली हिल्स बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Advertisment

धमकी के बाद खाली कराए गए थे सभी कमरे

जानकारी के मुताबिक, होटल को धमकी वाले कॉल के बाद पूरी तरह से खाली करा लिया गया था। बम की तलाशी के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को होटल बुलाया गया था। करीब डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सुबह करीब 11:35 बजे एंबियंस मॉल परिसर स्थित लीला होटल में धमकी भरा कॉल आया। इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई और होटल का खाली करा लिया गया। मौके पर मौजूद एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आया था, वापस उस नंबर पर कॉल किया गया तो नंबर बंद था। फिलहाल, उक्त मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली जा रही है।

विज्ञापन

बता दें कि लीला होटल दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर स्थित है। धमकी भरे कॉल के तुरंत बाद मीडिया से बात करते हुए एसीपी विकास कौशिक ने कहा कि पुलिस की एक टीम और एक बम स्क्वायड मौके पर पहुंची। गुरुग्राम पुलिस ने डेढ़ घंटे तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद पाया कि बम की जानकारी फर्जी थी।

विज्ञापन

तलाशी अभियान के दौरान लीला होटल को पूरी तरह से खाली कर दिया गया और अज्ञात फोन करने वाले की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि साइबर सेल और साइबर क्राइम टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। फोन आने के बाद लीला होटल ने सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ