'I love you too mammi, दुनिया जीने लायक नहीं', UP में डिलीवरी बॉय ने दी जान

यूपी में एक डिलीवरी बॉय ने आत्म्हत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले डिलीवरी ने सुसाइड नोट छोड़ा। इसमें उसने अपनी मां को संबोधित करते हुए दुनिया और जीवन के बारे में अपनी नाराजगी व्यक्त की। पढ़िए लखनऊ से मनोज पांडे की पूरी रिपोर्ट।

delivery boy commits suicide in lucknow up

यूपी की राजधानी लखनऊ से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 20 साल के डिलीवरी बॉय हिमांशु ने सुसाइड करने से पहले एक के बाद एक पांच इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई, स्टोरी के बैकग्राउंड में एक डायलॉग चल रहा था, ‘पता नहीं कि कलम से किस्मत लिखी है मेरी जब-जब खुश रहने की कोशिश करता हूं तब तक एक नया गम मिल जाता है, जब हम दुनिया से जाएंगे तो लोग खुश होंगे हैप्पी एंडिंग करके जाएंगे।’

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के रहमतगंज का रहने वाला मृतक हिमांशु बीती देर रात शराब पीकर घर पहुंचा तो मां ने डांट दिया था इसके बाद वह घर से भाग जाने की बात कहने लगा मां रश्मि पालने दरवाजा बंद कर दिया इसके बाद वह छत पर गया और वहां से कूद कर बाहर निकल गया।

विज्ञापन

बाहर निकालने के बाद हिमांशु ने अपने दोस्तों को फोन करके कहा कि मैंने जहर खा लिया है, ये बात सुनते ही दोस्त ने पूछा कहां हो लेकिन कोई जवाब नहीं आया और उसके बाद दोस्त उसे ढूंढते हुए फैजुल्लागंज क्षेत्र में पहुंचे जहां हिमांशु बेहोशी की हालत में मिला परिजन भी पहुंचे तत्काल उसे ट्रामा सेंटर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

हिमांशु के परिवार में मां,पिता और उसकी एक छोटी बहन है हिमांशु पिता प्राइवेट बस चलाते हैं हिमांशु ने सुसाइड नोट में लिखा सॉरी मम्मी पापा मैं इस दुनिया में जीने के लायक नहीं हूं मैं जानता हूं कि आप हमसे बहुत प्यार करते हैं मैं अपने आप से अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं इसमें मेरे किसी दोस्त का हाथ नहीं है ना ही मेरे किसी परिवार वालों का हाथ है आई लव यू टू मम्मी अपना और छोटी बहन तनु का ख्याल रखना पापा का भी ख्याल रखना, विशाल मेरे मम्मी पापा का ख्याल रखना प्रियांशु तुमसे भी बोल रहा है दोस्त मेरे परिवार का ख्याल रखना।

आखरी में हिमांशु ने लिखा आई लव यू विशाल, आई लव यू प्रत्यूष,आई लव यू कारण, आई लव यू सौरभ भाई, आई लव यू पवन पापा आपसे मैं झूठ बोला था चांदी की चेन विशाल के पास नहीं है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस पूरे मामले की आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ