---विज्ञापन---

MP में बड़ा हादसा, सिंगरौली में खदान धंसने से दो बच्चियों समेत तीन की मौत

मप्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा हादसा में 2 महिलाएं घायल भी गई। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू दिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

मप्र के सिंगरौली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी की खदान धंसने से 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें 2 बच्चियां और 1 महिला शामिल है। प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसे में 2 महिलाएं भी घायल बताईं जा रही हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार,सिंगरौली जिले में रविवार को कुछ ग्रामीण मिट्टी की खदान से मिट्टी निकाल रहे थे। उसी दौरान हादसा हो गया। हादसे की जानकारी जैसे ही गांव के अन्य लोगों को हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने रेस्क्यू कर महिलाओं को खदान से बाहर निकाला।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: उज्जैन के तराना में फिर सुलगी हिंसा की आग, उपद्रवियों ने की आगजनी, कई घरों और बसों पर पथराव

इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और दो बच्चियां की मौत हो गई है। वहीं 2 महिलाएं घायल हो गई है। देवसर एसडीओपी गायत्री शर्मा के अनुसार कि जिले के छुही खदान धसने से 10 साल की प्रीति सिंह, साल 16 की बसंती और 50 साल की फूलमती यादव की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा 50 साल की कौसल्या सिंह और 45 साल की सकमुनि सिंह घायल हो गईं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: MP: क्रिकेट खेल रहे बच्चों का हो गया था झगड़ा, समझाने गए युवक को बैट से पीटा, हो गई मौत

First published on: Jan 25, 2026 04:40 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola